अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच जारी है, लेकिन उनके फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। अभिनेत्री कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्तों में से एक थीं। वह बहुत बार सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर चुकी हैं। एक बार फिर से कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसको रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा जा रहा है।
रिया से ED की पूछताछ के बाद कृति सेनन ने लिखा पोस्ट, फैंस कर रहे सुशांत सिंह राजपूत केस से कनेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। साथ ही अभिनेता के पिता केके सिंह ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इस सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निर्देशालय ने रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों से पूछताछ की। वहीं रिया से पूछताछ के बाद अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
अपने पोस्ट में कृति सेनन ने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर और फैंस उनके पोस्ट को रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देख रहे हैं। कृति सेनन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह एक धूंधला बादल है जिसमें कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन वह कहते हैं ना कि सच सूरज की रोशनी की तरह हमेशा साफ होता है, इसलिए कोई अटकलनें मत लगाओ। थोड़ा धैर्य रखो।'
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
कृति सेनन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'थोड़ी देर के लिए हवा चलने वाली है और बारिश होने वाली है, लेकिन मेरे दोस्तों याद रखना, कभी-कभी सिर्फ एक तूफान सूरज को फिर से चमकने का रास्ता बना देता है।' इस पोस्ट को साझा करते हुए कृति सेनन ने हैशटैग के साथ 'धैर्य' लिखा है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इसको सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच और रिया चक्रवर्ती से जोड़कर देख रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में मौजूद अपने किराये के घर में मृत पाये गए थे। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जुलाई में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में केस दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई के पास पहुंच गई है।
पढ़ें: इस कानूनी हथियार का सहारा ले रही रिया चक्रवर्ती, अब प्रवर्तन निदेशालय पर सबूत जुटाने की जिम्मेदारी