फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Big Bull Release Date: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ इस दिन होगी रिलीज, टीजर भी आया सामने

Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan the big bull release date april 8 disney + hotstar
द बिग बुल - फोटो : फाइल

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार इसके रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी सामने आया है। फिल्म के कुछ पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें देखकर अभिषेक बच्चन की फिल्म गुरु की याद आ जाती है। उनका लुक भी काफी कुछ मिलता जुलता है। द बिग बुल फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर आठ अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।  फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया।

abhishek bachchan the big bull release date april 8 disney + hotstar
फिल्म- बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामने आए टीजर में अजय देवगन की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। वह कहते हैं कि 'छोटे घरों में पैदा होने वालों को, अक्सर बड़े सपने देखने से मना कर देती है दुनिया, इसीलिए उसने अपनी दुनिया खड़ी कर दी। द बिग बुल, द मदर ऑफ आल स्कैम्स।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

abhishek bachchan the big bull release date april 8 disney + hotstar
द बिग बुल - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म का ट्रेलर 19 मार्च को आएगा। द बिग बुल की कहानी 1992 में हुए स्कैम की कहानी है जिसे हर्षद मेहता ने अंजाम दिया था। उस दौर में दलाल स्ट्रीट में हर्षद मेहता ‘बिग बुल’ के नाम से जाना जाता था। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षद मेहता ने कैसे इतने बड़े स्कैम को अंजाम दिया यह फिल्म इसी पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan the big bull release date april 8 disney + hotstar
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992

अभिषेक बच्चन ने फिल्म की शूटिंग सितंबर 2019 में शुरू की थी पहले यह 23 अक्तूबर 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया। गौरतलब है कि निर्देशक हंसल मेहता स्कैम 1992 नाम से वेब सीरीज बनाकर पहले ही रिलीज कर चुके हैं। इसमें मुख्य भूमिका प्रतीक गांधी ने निभाया था। वेब सीरीज को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी सराहा था।

विज्ञापन
abhishek bachchan the big bull release date april 8 disney + hotstar
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म द बिग बुल में अभिषेक बच्चन के अलावा, इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह, राम कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। इसे अजय देवगन और आनंद पंडित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

मास्क न पहनने पर जैस्मिन भसीन का कटा चालान, सोशल मीडिया में शेयर की अपनी तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed