{"_id":"605048fb2b90876e5871c0e3","slug":"roohi-day-5-box-office-collection-janhvi-kapoor-rajkummar-rao-varun-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roohi Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर चला रूही का जादू, अनुमानों को पीछे छोड़ जान्हवी-राजकुमार की फिल्म ने जुटाए 14 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Roohi Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर चला रूही का जादू, अनुमानों को पीछे छोड़ जान्हवी-राजकुमार की फिल्म ने जुटाए 14 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि शनिवार और रविवार को पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली चर्चित बॉलीवुड रिलीज फिल्म है। लिहाजा रूही पर सभी की नजर टिकी हुई थी।
2 of 5
रूही फिल्म के एक दृश्य में वरुण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन फिल्म ने 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे दिन रूही ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 3.42 करोड़ कमाए। जान्हवी कपूर और राकुमार राव की फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी। अब पांचवे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुछ मिलाकर रूही ने अब तक 13.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
रूही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था। 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हुई। रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राज कुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज की गई है। कोरोना काल के बाद किसी हिंदी फिल्म को पहली बार इतनी बड़ी रिलीज मिली है। कोरोना के हालात को देखते हुए यह सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं। वरुण का एक अलग फैन बेस है और इसका फायदा भी रूही फिल्म में देेखने को मिल रहा है। फिल्म रूही की कहानी दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्ज़ा नाम की एक भयावह रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हैं। रूही के अंदर अफजा का साया है। जो अपने हनीमून पर नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।