अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन बिग बी की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस बीच अभिषेक बच्चन ने भी अपने पिता को बधाई दी। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा है।
सिनेमा में 50 साल: बिग बी को विश कर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन, यूजर्स बोले- 'खुद कुछ मत करना'
अभिषेक ने लिखा- 'न सिर्फ एक बेटे बल्कि बतौर एक्टर और फैन हम सभी महानता के गवाह हैं। तारीफ करने, सीखने और सराहना के लिए बहुत कुछ है। सिनेमा को चाहने वालों की कई पीढ़ियां यह कह सकती हैं कि उन्होंने बच्चन के जमाने को देखा है।' 'फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बधाई पा। अब हमें आगे के 50 सालों का इंतजार है। लव यू।' अभिषेक का ये पोस्ट बेशक दिल छू लेने वाला है लेकिन कुछ फैंस को उनका यह पोस्ट पसंद नहीं आया और एक बार फिर एक्टिंग को लेकर अभिषेक को ट्रोल कर दिया।

ये भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा में बिग बी के 50 साल पूरे, ख्वाजा अहमद अब्बास के इस सवाल पर बंध गई थी अमिताभ की घिघ्घी
