आने वाली 30 जून को हिंदी सिनेमा के अभिनेता अभिषेक बच्चन को इस इंडस्ट्री में कदम रखे हुए दो दशक पूरे हो जाएंगे। उनके करियर की एनिवर्सरी की तारीख आने में अभी 20 दिन शेष हैं और वह इन 20 दिनों को हर रोज एक त्योहार के रूप में मनाने की तैयारी कर चुके हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे करने का जश्न मनाने की अभिषेक बच्चन ने की तैयारी, ऐसे करेंगे सेलिब्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सीरीज '#रोड टू 20' शुरू की है जिसमें वह अगले 20 दिन तक अपने प्रशंसकों को इस इंडस्ट्री में बिताए अपने 20 सालों की यात्रा पर ले जाएंगे। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने अपनी पहली साल की फिल्मों का एक वीडियो साझा करके कर दी है।
अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, '#रोड टू 20 इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है कि मैं इस महीने के अंत में इस इंडस्ट्री में एक अभिनेता के तौर पर अपने 20 साल पूरे कर लूंगा। मेरी अब तक की यह यात्रा बहुत शानदार रही है। इतने सालों में मैंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने बीते हुए कल पर कोई पछतावा नहीं किया। जिंदगी में एक समय पर हम अच्छा या बुरा एक ही पल याद कर सकते हैं।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
सोशल मीडिया पर इस सीरीज को शुरू करने के बारे में अभिषेक लिखते हैं, '#रोड टू 20 मेरा एक प्रयास है कि मैं आपको इसके जरिए एक अभिनेता के तौर पर इस इंडस्ट्री में बिताए 20 साल की यात्रा पर ले जाऊं। शायद इससे कुछ यादें और कुछ अनुभवों को फिर से जीने का मौका मिले। यह सब उन लोगों के लिए है जिन्होंने अब तक मेरे लिए यह सब संभव करने में मेरी मदद की। इसके पीछे अनगिनत लोग हैं जिन्होंने एक लंबे, अजीब से दिखने वाले 22 साल के उस नौजवान पर भरोसा दिखाया जो अपने सपने लेकर विदेश से लौटा था और अब उसने इस देश में 20 साल गुजार दिए हैं।'
बड़े परदे पर अभिषेक बच्चन आखिरी बार वर्ष 2018 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे। अब उनकी तीन फिल्में आगे लाइन में लगी हुई हैं जिसमें से अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने की बात चल रही है। इसके अलावा 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' भी आने वाले समय में रिलीज होंगी।
पढ़ें: चाइनीज को भी बॉर्डर से घर भेजने के लिए तैयार हुए सोनू सूद, बोले- 'उनकी डिटेल्स भेजो'