{"_id":"5b6311b14f1c1b096a8b4d29","slug":"abraham-will-replace-aamir-in-the-sequel-of-sarfarosh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस फिल्म से बदली थी आमिर की किस्मत, अब 9 साल बाद जॉन अब्राहम दिखाएंगे 'दम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस फिल्म से बदली थी आमिर की किस्मत, अब 9 साल बाद जॉन अब्राहम दिखाएंगे 'दम'
Thu, 02 Aug 2018 07:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
John Abraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सरफरोश' का सीक्वल बनाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि 1999 की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में आमिर की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म आमिर खान के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'सरफरोश 2' में आमिर की जगह जॉन अब्राहम ले सकते हैं।
2 of 4
john mathew matthan
फिलहाल अब्राहम और निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन में बातचीत चल रही है। सरफरोश के सीक्वल की कहानी नक्सल गतिविधियों और भारत के रेड कॉरिडोर पर आधारित होगी। इसके पहले पार्ट के अंत से ही सीक्वल की कहानी शुरू की जाएगी। हालांकि 'सरफरोश' के निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन ने अब्राहम को कास्ट किए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
3 of 4
aamir khan
जॉन मैथ्यू मैथन ने बताया कि वे अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसके पूरा होने के बाद ही बाकी चीजों के बारे में सोचेंगे। बकौल मैथ्यू इस बाबत कई एक्टर्स से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी फाइनल कुछ भी नहीं हुआ है। बताते चलें कि सरफरोश ने आमिर के चॉकलेटी हीरो इमेज के टैग को तोड़ा था, इसमें उन्होंने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का रोल निभाया था, जो कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sarfarosh
इस फिल्म में आमिर के अलावा नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्रे अहम रोल में थे। बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' इस साल रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, वहीं 15 अगस्त को उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह फिल्म ‘रॉ’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अगर जॉन 'सरफरोश 2' में काम करते हैं तो ये उनकी लगातार चौथी देशभक्ति फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।