1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस में तलोजा जेल (मुंबई) में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने शादी के लिए याचिका दायर कर पैरोल (अस्थायी जमानत) मांगी है हालांकि पुलिस कमिश्नर ने सलेम की पैरोल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। अबू सलेम की यह तीसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले वह समीरा नाम की लड़की से शादी कर तलाक दे चुका है, उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी से भी शादी को लेकर सलेम चर्चा में रह चुका है।एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड में अबू सलेम कैप्टन के नाम से जाना जाता था। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्से....
बॉलीवुड में 'कैप्टन' के नाम से मशहूर था अबू सलेम, मोनिका बेदी से लेकर संजय दत्त तक जुड़ा था कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक और संगीत सम्राट गुलशन कुमार की हत्या के पीछे अबू सलेम का हाथ माना जाता है। अबू सलेम ने गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपये मांगे थे जिसे गुलशन कुमार ने देने से मना कर दिया था। गुस्साए सलेम ने शूटर राजा के जरिए गुलशन कुमार की दिन दहाड़े हत्या करवा दी थी। ऐसा कहा जाता है कि जब शूटर राजा ने गुलशन कुमार की हत्या की तो करीब 15 मिनट तक उसने अपना फोन ऑन रखा जिससे उनकी चीखें अबू सलेम सुन सके। संगीतकार नदीम पर भी इस हत्या में साथ देने का आरोप था जिसके बाद नदीम दुबई फरार हो गया।
लेखक एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'अबू सलेम बोल रहा हूं' में बताया है कि गुलशन कुमार की हत्या के बाद बॉलीवुड में अबु सलेम का डर पैदा हो गया था जिसके बाद वह फिल्मी हस्तियों को फोन करते वक्त अपना नाम कैप्टन बताता था। हुसैन जैदी के मुताबिक, 1993 में संजय दत्त ने अनीस को फोन किया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए कुछ गन चाहिए। अनीस ने अबू सलेम को फोन करके कहा, 'जा के संजू को मशीन दे आ'। जिंदगी में पहली दफा अबू सलेम की मुलाकात किसी फिल्म स्टार से हुई थी।
बंबई धमाकों के बाद जो बयान दर्ज किए गए थे उसमें अबू सलेम ने माना था कि वह अपने सामने किसी फिल्म स्टार को देखकर भौंचक्का रह गया था और उन्होंने कम से कम 3 बार संजय दत्त को गले लगाया हालांकि बाद में संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें ज्यादा गन नहीं चाहिए और उनके पास एक गन ही काफी है जिसके बाद सलेम को गन लेकर वापस आना पड़ा था।
अबू सलेम का जिक्र बार-बार एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ लव अफेयर को लेकर होता रहा है। दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की कहानियां हैं। दावा है कि दोनों का सिर्फ अफेयर ही नहीं था बल्कि अबू और मोनिका ने शादी भी की थी। मोनिका बेदी खुद अबू सलेम के साथ अपने रिश्तों की बात कबूल चुकी हैं। उधर, अबू सलेम तो कई बार कह चुका है कि वह मोनिका से प्यार करता है।