ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर जबर्दस्त चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। अयान इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और उन्होंने इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू हो चुकी है और निर्देशक ने ऋतिक रोशन के बॉडी डबल के लिए करीब 50 एक्टर्स से मुलाकात की है।
Ayan Mukerji: 'वॉर 2' की तैयारियों में जुटे अयान मुखर्जी, ऋतिक के बॉडी डबल के लिए 50 एक्टर्स से की मुलाकात?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयान मुखर्जी को किसी ऐसे शख्स की तलाश है, जिसकी कद-काठी और स्ट्रक्चर ऋतिक रोशन से मिलता-जुलता हो। कहा जा रहा है कि निर्देशक जल्द ही स्टंट डबल्स से भी मुलाकात करेंगे, क्योंकि 'वॉर 2' में उन्होंने एक्शन सीन्स को प्राथमिकता दी है। अयान फाइट सीक्वेंस को परफेक्ट रखना चाहते हैं और इसलिए वह अलग से काफी एफर्ट्स कर रहे हैं।
बता दें कि 'वॉर 2' वर्ष 2019 में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। सीक्वल को यश राज फिल्म्स की प्रतिष्ठित स्पाई यूनिवर्स में शामिल किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Shahid Kapoor: आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
एक तरफ अयान मुखर्जी 'वॉर 2' की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा न बनने पर तोड़ी चुप्पी, मेकर्स को ठहराया जिम्मेदार
एक इंटरव्यू में ऋतिक के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर सिद्धार्थ ने कहा था, 'ऋतिक रोशन मेरे लिए बेहद खास हैं। हम पिछले करीब 10 वर्षों से काम कर रहे हैं। हम दोनों के बीच गजब की समझ है। वह बखूबी समझते हैं कि मुझे क्या चाहिए। वह मेरा चेहरा पढ़कर सब समझ जाते हैं। एक एक्टर और डायरेक्टर के बीच एनर्जी बहुत स्पेशल होती है।'
Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर को 'दुर्योधन' तो करण को कहा 'शकुनि मामा', बोलीं- सुशांत को इन्होंने उकसाया था