कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद दोनों सितारे एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। 'सत्यप्रेम की कथा' से जुड़ी नई जानकारी यह है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी गरबा करती नजर आएंगी। फिल्म में उनके दो डांस नंबर होंगे।
Kiara Advani: 'सत्यप्रेम की कथा' में हैं कियारा के दो डांस नंबर, गरबा करती नजर आएंगी एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म से कार्तिक आर्यन का सोलो सॉन्ग 'गुज्जू पटाका' लॉन्च हो चुका है और सफल रहा है। अब मेकर्स फिल्म से कियारा आडवाणी का सोलो सॉन्ग रिलीज करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा इस फिल्म में गरबा करती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में भी इसकी हिंट मिल रही है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में कियारा के दो डांस नंबर हैं। एक उनका सोलो है, जबकि दूसरे में वह कार्तिक के साथ थिरकती नजर आएंगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों गानों में कियारा भारी-भरकम गुजराती लिबास पहने नंगे पैर डांस करती नजर आएंगी।
The Crew: करीना-तब्बू की फिल्म 'द क्रू' में हुई कपिल शर्मा की एंट्री, जानें कैसा होगा कॉमेडियन का किरदार?
फिल्म में कियारा के गरबा सॉन्ग को मोनाली ठाकुर गाएंगी। यह गाना फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगा। बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' आगामी 29 जून को रिलीज होगी। इसका निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है।
Adipurush BO Collection Day 4: काम नहीं आईं मनोज मुंतशिर की चालबाजियां, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई फिल्म
कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो चर्चा इस बात की भी है कि जल्द ही वह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' में भी नजर आएंगी। वह महिला जासूस के रूप में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
Lokesh Kanagaraj: सिनेमा को जल्द ही अलविदा कहेंगे लोकेश कनगराज? 'लियो' डायरेक्टर का चौंकाने वाला खुलासा