ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'वॉर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर अब एक और दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Kiara Advani: 'वॉर 2' में कियारा की जगह पक्की? ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वॉर 2' के लिए कियारा आडवाणी किरदार में बिल्कुल फिट बैठी हैं, इसलिए उन्हें चुना गया है। बता दें कि YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्में- 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', और 'पठान' ब्लॉकबस्टर रही हैं। अब इस यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'वॉर 2' से भी दर्शकों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। मेकर्स भी इन उम्मीदों खरा उतरने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
'वॉर 2' में बेस्ट सुपरस्टार्स नजर आएंगे। इसी कड़ी में कियारा आडवाणी को भी फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का होना पहले ही दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था, अब कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर जाहिर है उनकी खुशी में और इजाफा करेगी। इसके अलावा फिल्म के निर्देशन की कमान इंडस्ट्री के युवा निर्देशक अयान मुखर्जी संभाल रहे हैं।
Filmy Wrap: शादी के लिए तैयार कंगना और जी करदा में इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना, पढ़ें फिल्मी खबरें
आदित्य चोपड़ा ने 'वॉर 2' को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों में हीरोईनों ने गजब की छाप छोड़ी है। अब बारी कियारा की है! देखना होगा कि इस बार अयान मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा 'वॉर 2' में कियारा से क्या कमाल कराते हैं।
Vijay Alia: 'शादी कर ली तूने?...', आलिया भट्ट संग विजय वर्मा की वेडिंग तस्वीर देख दंग रह गई थीं एक्टर की मां
बता दें कि कियारा के 'वॉर 2' का हिस्सा बनने का अभी आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं हुआ है। फिल्म में उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है। फिल्म में जूनियर एनटीआर की कास्टिंग पर ऋतिक रोशन पहले ही खुशी जता चुके हैं।
Ishwak Singh: वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे इश्वाक सिंह, इस फिल्म में हुई एक्टर की एंट्री