{"_id":"678b1c561e343d3135066f5c","slug":"accused-who-showed-pirated-copy-of-game-changer-on-tv-arrested-from-vizag-fir-registered-against-45-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: 'गेम चेंजर' की पायरेटेड कॉपी टीवी पर दिखाने वाला आरोपी वाइजैग से गिरफ्तार, 45 पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Game Changer: 'गेम चेंजर' की पायरेटेड कॉपी टीवी पर दिखाने वाला आरोपी वाइजैग से गिरफ्तार, 45 पर एफआईआर दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:43 AM IST
सार
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' की पायरेटेड कॉपी लीक करने वाले आरोपी को वाइजैग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण की गेम चेंजर आज रिलीज हो चुकी है
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामचरण की फिल्म 'गेम चेंजर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में फीकी पड़ रही है। इस खस्ताहाल के बीच ही फिल्म की पायरेटेड कॉपी ऑनलाइन लीक हो गई है। इसमें 45 लोगों के शामिल होने के बात कही गई। 'गेम चेंजर' की पायरेटेड कॉपी को अप्पाला राजू के 'एपी लोकल टीवी' पर प्रसारित किया गया। इस कॉपी की लीक करने वाले एक आरोपी को वाइजैग से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
2 of 4
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
पायरेटेड कॉपी की गई टीवी पर प्रसारित
इस फिल्म में राम चरण ने फिल्ममेकर शंकर के साथ गेम चेंजर में काम किया है। फिल्म 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं कर पाई है। फिल्म सिनेमाघरों में चल रही थी, इस बीच इसकी पायरेटेड कॉपी को टीवी पर प्रसारित कर दिया गया। फिल्म की टीम ने तुरंत इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए साइबर अपराध की शिकायत दर्ज की। आंध्र प्रदेश में अवैध रूप से पायरेटेड फिल्म संस्करण का प्रसारण किया।
3 of 4
एक्शन ड्रामा फिल्म है गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
ब्रॉडकास्ट के टीवी चैनल पर छापेमारी
'गेम चेंजर' फिल्म की पायरेटेड कॉपी को जब ब्रॉडकास्ट किया गया। अप्पाला राजू के टीवी चैनल 'एपी लोकल टीवी' पर छापेमारी की गई, जिसने 'गेम चेंजर' के पायरेटेड संस्करण का प्रसारण किया। अधिकारियों ने सभी उपकरण जब्त कर लिए। यह करके ब्रॉडकास्ट ने कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता ने चिंता व्यक्त की
जिस पर निर्माता श्रीनिवास कुमार नायडू ने सोशल मीडिया पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की चीजें बहुत ही गलत है। उनके ट्वीट में लिखा है, "यह गलत है। 4-5 दिन पहले रिलीज हुई एक फिल्म का लोकल केबल चैनलों और बसों पर प्रसारण होना गंभीर चिंता का विषय है। सिनेमा सिर्फ हीरो, निर्देशक या निर्माता के बारे में नहीं है। यह 3-4 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के सपनों का परिणाम है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।