सब्सक्राइब करें

कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन' की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 11 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Ace filmmaker Priyadarshan confirms he and Akshay Kumar are collaborating for a comic thriller
हेरा फेरी - फोटो : twitter

'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी जोड़ी एक बार फिर से एक साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। यहां बात हो रही है खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन की। जी हां! लोगों का मनोरंजन करने वाली इतनी सारी फिल्मों को देने वाली यह जोड़ी एक बार फिर से एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म के साथ वापस लौटने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos
Ace filmmaker Priyadarshan confirms he and Akshay Kumar are collaborating for a comic thriller
प्रियदर्शन - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने बताया कि उनकी बातचीत अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म को लेकर चल रही है। इन दोनों ने फैसला भी कर लिया है कि वह फिल्म बहुत ही जल्द शुरू भी कर देंगे। वैसे तो इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अक्षय कुमार का भी सारा शेड्यूल बिगड़ गया। यही कारण है कि वह इस साल तो प्रियदर्शन के साथ में काम नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रियदर्शन ने अगले साल के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ace filmmaker Priyadarshan confirms he and Akshay Kumar are collaborating for a comic thriller
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

प्रियदर्शन ने बताया है कि वह अक्षय कुमार के साथ एक गंभीर फिल्म बनाने की योजना में थे लेकिन अक्षय ने उनके सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों को इस जोड़े से हमेशा कॉमेडी की ही आशा रही है। बेहतर होगा कि कॉमेडी फिल्म ही की जाए, साथ में उसमें कहानी थोड़ी गंभीर जोड़ सकते हैं। दोनों के बीच सहमति बन गई और प्रियदर्शन ने एकदम हेराफेरी की तरह एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म की योजना बना ली। 

Ace filmmaker Priyadarshan confirms he and Akshay Kumar are collaborating for a comic thriller
प्रियदर्शन - फोटो : फेसबुक

प्रियदर्शन ने खुद बताया है कि वह इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू करने वाले थे लेकिन अब वह इसकी शूटिंग अगले साल सितंबर के आसपास शुरू करेंगे। फिल्म के निर्माता खुद अक्षय कुमार ही होंगे। प्रियदर्शन ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से जुड़े रहने से बिल्कुल इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ मिलकर वह इस फिल्म को नहीं करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से साफ मना कर दिया है कि वह इस काम को करने में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखते।

विज्ञापन
Ace filmmaker Priyadarshan confirms he and Akshay Kumar are collaborating for a comic thriller
फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिन प्रतिदिन अक्षय कुमार की फिल्मों का कैलेंडर और भी बड़ा होता जा रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी एक फिल्म 'सूर्यवंशी' बनकर एकदम तैयार है और अपने रिलीज का इंतजार कर रही है। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'पृथ्वीराज' और एक फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग वह कुछ ही समय पहले खत्म कर चुके हैं। इस समय अक्षय धनुष और सारा अली खान के साथ 'अतरंगी रे' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। अगले साल की शुरुआत में ही वह कृति सेनन, अरशद वारसी, और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू करेंगे।

पढ़ें: अनुष्का की शादी को तीन साल हुए पूरे, विराट कोहली ने खास तस्वीर के साथ अभिनेत्री को दी सालगिरह की बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed