सब्सक्राइब करें

अनुष्का की शादी को तीन साल हुए पूरे, विराट कोहली ने खास तस्वीर के साथ अभिनेत्री को दी सालगिरह की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Dec 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary News: cricketer congratulations actress after complete three years
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा शादी की सालगिरह - फोटो : twitter: @imVkohli

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा अनुष्का शर्मा की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। 

Trending Videos
Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary News: cricketer congratulations actress after complete three years
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social Media

विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और अपनी खास तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर इन दोनों की शादी की है। इस तस्वीर के साथ विराट ने अनुष्का को सालगिरह की बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary News: cricketer congratulations actress after complete three years
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram

तस्वीर में विराट और अनुष्का एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ दिग्गज क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तीन साल और जीवन भर का एक साथ।' सोशल मीडिया पर विराट कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
 

Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary News: cricketer congratulations actress after complete three years
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। अनुष्का और विराट की शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं। इस शादी को शाही बनाने वाले शख्स का नाम बंटी सचदेव है। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10-12 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary News: cricketer congratulations actress after complete three years
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram

अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। ये तस्वीर मेहंदी के दौरान की है। अनुष्का-विराट ने शादी में शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।

पढ़ें: एक साल की हुईं कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, बर्थडे पार्टी की क्यूट तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed