फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपलब्धि: इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले साउथ इंडियन एक्टर बने अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Fri, 14 Jan 2022 06:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों पूरे देश में छाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म पुष्पा द राइज ने साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

विज्ञापन
Achievement: Allu Arjun became the first South Indian actor to have 15 million followers on Instagram
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों पूरे देश में छाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म पुष्पा द राइज ने साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म देशभर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस मूव्स से अल्लू दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं। अभिनेता की इस फिल्म की सफलता को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का एक पिटारा है।

 

 यही वजह है कि अल्लू अर्जुन आज सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का ही असर है कि उनकी फिल्में कई भाषाओं में डब भी की जाती है। एक शानदार एक्टर होने के साथ ही अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी चौड़ी है। अपनी इसी लोकप्रियता के चलते अभिनेता ने शुक्रवार को एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Achievement: Allu Arjun became the first South Indian actor to have 15 million followers on Instagram
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram

दरअसल अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फैंस हो। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसका जश्न मनाया।

Achievement: Allu Arjun became the first South Indian actor to have 15 million followers on Instagram
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने 15 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में 15 मिलीयन फॉलोअर्स के साथ आपके प्यार के लिए धन्यवाद लिखा नजर आ रहा।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

विज्ञापन
विज्ञापन
Achievement: Allu Arjun became the first South Indian actor to have 15 million followers on Instagram
अल्लू अर्जुन - फोटो : Twitter

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू ने कैप्शन में लिखा, 15 मिलियन। आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सबका हमेशा आभारी। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने अपने सभी फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी। वहीं, अभिनेता के फैंस भी इस उपलब्धि पर अपने चहेते कलाकार को बधाई और शुभकामना देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Achievement: Allu Arjun became the first South Indian actor to have 15 million followers on Instagram
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज में देखा गया था। तेलुगू में बनी अल्लू अर्जुन की है फिल्म मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी डब की गई है। अभिनेता की यह फिल्म देश भर में काफी पसंद की जा रही है। फिल्म की इसी लोकप्रियता के चलते अब इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed