फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स होने पर खुश हुईं उर्वशी रौतेला, शेयर किया खतरनाक स्टंट वीडियो

Fri, 14 Jan 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 14 Jan 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Glass Capsule Stunt for 45 Million Followers see video
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी खूबसूरत और सिजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिस पर हजारों-लाखों लोग अपना प्यार लुटाते हैं। उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और अब एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का आंकड़ा 45 मिलियन तक पहुंच गया है। जी हां, हाल ही में उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं और ये चीज देखकर एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा खुश हैं।


 
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने फैंस को अपनी खुशी दिखाई है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद भी दिया है। इस वीडियो के साथ उर्वशी ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है।

Urvashi Rautela Glass Capsule Stunt for 45 Million Followers see video
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram

उर्वशी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक रबड़ की शीट पर बैठकर बिल्डिंग में नीचे की ओर स्लाइड करती नजर आ रही हैं। ये जगह डाउनटाउन दुबई के द अड्रेस स्काई व्यू होटल की है, जहां से दुबई का खूबसूरत नजारा दिखता है। इस होटल में मौजूद लोग बिल्डिंग में एक प्लोर से दूसरे फ्लोर तक स्लाइड कर सकते हैं और उर्वशी वही करती दिखाई दे रही हैं। इस जगह से बुर्ज खलीफा, डाउनटाउन दुबई और शेख जयेद रोड का नजारा दिखाई देता है।

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

Urvashi Rautela Glass Capsule Stunt for 45 Million Followers see video
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram

इस वीडियो के साथ उर्वशी रौतेला ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘45 मिलियन लोगों का प्यार। वर्ल्ड के टॉप से स्लाइड कर रही हूं। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं। ग्लास बॉटम स्लाइड से नीचे जाते हुए मैं इसका जश्न मना रही हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Glass Capsule Stunt for 45 Million Followers see video
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram/urvashirautela

इसके अलावा, उर्वशी रौतेला ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक और रेड कलर का प्रिंटेड आउटफिट पहने हुए हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने काफी कूल जूते पेयर किए हैं। इस वीडियो में उर्वशी ग्लास से बने फर्श पर बैठी हुई हैं और कैमरे के लिए देखकर पोज दे रही हैं। इस दौरान नीचे देखने पर खूबसूरत व्यू दिख रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

विज्ञापन
Urvashi Rautela Glass Capsule Stunt for 45 Million Followers see video
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज में उर्वशी के साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा, एक्ट्रेस थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैक रोज’ और ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी। उर्वशी बिग बजट फिल्म ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed