फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sahid Kapoor New House: शाहिद कपूर पत्नी संग इस आलीशान घर में करेंगे गृह प्रवेश, मीरा राजपूत ने किचन के लेकर फैंस से मांगे सजेशन्स

Fri, 14 Jan 2022 04:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput shares glimpse of new house, will soon shift with Shahid Kapoor and kids
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का एड्रेस अब बदलने वाला है। इस समय वह अपने नए घर में गृह प्रवेश करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाहिद कपूर अब अपने पुराने आशियाने को छोड़कर परिवार संग नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया अकाउंट से घर के झलक शेयर की है। उनके इस नए घर में अभी रिनोवेशन चल रहा है। इसलिए मीरा राजपूत ने किचन को लेकर फैंस से सजेशन्स भी मांगे हैं।

Mira Rajput shares glimpse of new house, will soon shift with Shahid Kapoor and kids
mira rajput, shahid kapoor - फोटो : screen shot/insta

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नए घर की झलक शेयर की है। इस समय उनके इस अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। शाहिद के नए घर के इंटीरियर डिजाइनर अंकुर खोसला ने भी मारी और शाहिद के घर का एक वीडियो शेयर किया है। मीरा ने भी इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है यहां शिफ्ट होने में, 'टिक टिक बूम'। मीरा ने अपनी स्टोरी पर घर की जो झलक शेयर की है उससे ही पता चल रहा है कि उनका ये घर काफी बड़ा और आलीशान है।

Mira Rajput shares glimpse of new house, will soon shift with Shahid Kapoor and kids
मीरा राजपूत इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : screen shot

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से घर की झलक शेयर करते हुए, अपने किचन को लेकर फैंस से सजेशंस भी मांगे हैं। मीरा का कहना है कि मुंबई में किचन के लिए स्पेस काफी कम होता है, इसलिए अपने नए घर में वह उस जगह का पूरी तरह से इस्तेमाल करना चाहती हैं। मीरा ने लिखा, 'अपने आइडियाज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके मुझे टैग करें ताकि मैं देख सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput shares glimpse of new house, will soon shift with Shahid Kapoor and kids
'मौसम' में शाहिद कपूर
बात करें शाहिद के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी आगामी फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। शाहिद की ये फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते मेकर्स ने इसी रिलीज को टाल दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed