फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arjun Breakup: अर्जुन संग ब्रेकअप की खबरें हुईं वायरल तो भड़कीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- अपनी सोच को बड़ा करो

Fri, 14 Jan 2022 02:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 14 Jan 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumors Goes Viral Actress Instagram Post Amid Breakup News Updates in Hindi
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ ठीक है। बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसी दिन अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, इसमें मलाइका ने लोगों के लिए काफी कुछ कहा है।

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumors Goes Viral Actress Instagram Post Amid Breakup News Updates in Hindi
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लिखा है मलाइका ने
नहीं, लेकिन सच में 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को सामान्य समझें। 30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह को भी नया न समझे। आप 50 की उम्र में भी अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढ सकते हैं, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumors Goes Viral Actress Instagram Post Amid Breakup News Updates in Hindi
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

अफवाहों की जगह नहीं
इससे पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था- 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' इस पर मलाइका ने भी रिप्लाई करते हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumors Goes Viral Actress Instagram Post Amid Breakup News Updates in Hindi
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

दरअसल मलाइका जानबूझकर मीडिया से दूर हैं ताकि अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘लेडी किलर’ पर लोगों का ध्यान जाए। हाल के दिनों में ऐसा हुआ है कि जब भी अर्जुन कपूर की कोई नई फिल्म आने को होती है तो लोग तब भी बजाय उस फिल्म पर फोकस करने के अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी के पीछे ही लगे रहते हैं। फिल्म ‘लेडी किलर’ की नई हीरोइन का एलान बुधवार को होना दो दिन पहले ही तय हो गया था और इसी योजना के तहत मलाइका ने खुद को कैमरों से दूर रखा। जिसके चलते यह अफवाह उड़ी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed