फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

After Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने अपनी गलतियों के लिए मांगी क्षमा, सोशल मीडिया पर लिखा- मिच्छामि दुक्कड...

Thu, 01 Sep 2022 09:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Actor Aamir Khan seeks apology in Michami Dukkadam post fans react after Laal Singh Chaddha flop
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है। जी हां, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियाे साझा किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "अगर मैंने कभी भी किसी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।" आमिर के वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियां गिना रहे हैं।

Actor Aamir Khan seeks apology in Michami Dukkadam post fans react after Laal Singh Chaddha flop
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कभी हरकतों से...
आमिर खान द्वारा साझा किए गए वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' के म्यूजिक से होती। इसके बाद एक व्यक्ति की आवाज आती है, जो यह कहता है, "मिच्छामि दुक्कड़म...हम सब इंसान है, और गलतियां इंसान से ही होती है। कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में, कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने कभी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।"

Actor Aamir Khan seeks apology in Michami Dukkadam post fans react after Laal Singh Chaddha flop
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

बता दें कि मिच्छामि दुक्कड़म जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है, इसे दसलक्षण पर्व भी कहा जाता है। इस पर्व के दौरान सावर्जनिक तौर पर क्षमा मांगी जाती है। इस पर्व का आखिरी दिन 'क्षमापना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से बीते साल में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं। इस शब्द का अर्थ होता है, मैंने जो भी बुरा किया हो वो फलरहित हो। आमिर खान ने इस पर्व पर क्षमा मांगी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Aamir Khan seeks apology in Michami Dukkadam post fans react after Laal Singh Chaddha flop
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कोई गलती नहीं की सर आपने, आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं...बस अगली मूवी ऐसी लाओ की सबकी बोलती बंद हो जाए।" वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "सिर्फ करीना को मूवीज में लेना नहीं और तुर्की और आईएसआई वालों से दूर रहा करो। फिर ये सब नाटक करने की जरूरत नहीं होगी।"

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed