अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम बीते काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। तस्वीरें वायरल होने से लेकर महंगे गिफ्ट्स देने तक अभी तक सभी कुछ जांच में सामने आ चुका है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने इस बात का खुलासा किया था कि ठग सुकेश अभिनेत्री को खूब महंगे तोहफे देता था और वह उसे कबूल करती थीं। अब ईडी की चार्जशीट के मुताबिक ये बात सामने आई है कि सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था, इसके अलावा उसने मुंबई के जुहू में भी बंगला बुक किया था।
Jacqueline Fernandez: सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका-बहरीन में लिया था घर, जुहू में भी खरीदने वाला था बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:09 AM IST
सार
विज्ञापन
