फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर बोले- मैंने नहीं छोड़ी थी फिल्म 'करण अर्जुन', इस वजह से 'डर' से निकाले गए

Wed, 18 Oct 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by :अरविंद
amarujala.com- Presented by :अरविंद Updated Wed, 18 Oct 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
actor aamir khan told in an interview he was thrown out of film Darr
Aamir khan - फोटो : अमर उजाला

90 के दशक में आई दो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' और 'करण-अर्जुन' में एक्टर आमिर खान चाहकर भी काम नहीं कर पाए थे। आखिर क्यों इन दोनों फिल्मों में आमिर काम नहीं कर पाए। क्या है वजह आगे की स्लाइड में जानें...

actor aamir khan told in an interview he was thrown out of film Darr
Aamir Khan

1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले आमिर खान की लिस्ट में वैसे तो हिट फिल्मों की कमी नहीं है। लेकिन 90 के दशक में ही सुपरस्टार की पदवी पा चुके मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट ने खुद ये खुलासा किया है कि वे  क्यों इन फिल्मों में काम नहीं कर पाएं।

actor aamir khan told in an interview he was thrown out of film Darr
Aamir Khan

पहले बात करते हैं 1993 में आई सुपरहिट फिल्म 'डर' की। बता दें कि आमिर फिल्म 'डर 'के लिए काम कर रहे थे। आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म करते-करते ही निकाल दिया गया। लेकिन इसकी वजह साफ नहीं हो सकी हैं। इसके बाद डायरेक्टर यश चोपड़ा ने न्यूकमर शाहरुख खान को मौका दिया और शाहरुख ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि ये फिल्म उनके लिए ही लिखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor aamir khan told in an interview he was thrown out of film Darr
karan arjun

अब बात करते हैं 1995 में आई फिल्म 'करन अर्जुन' की। फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। शायद आपको मालूम भी ना हो कि फिल्म की पहली कास्ट अजय देवगन और शाहरुख खान थी। ये खुलासा राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अपने पिता की बॉयोग्राफी 'टू डैज विद लव' में किया है। सुनैना ने बताया कि फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। लेकिन अजय और शाहरुख के बीच आपस में बात ना बन पाने की वजह से अजय की जगह सलमान को लिया गया। 

विज्ञापन
actor aamir khan told in an interview he was thrown out of film Darr

बता दें कि फिल्म 'करन- अर्जुन' में पहले आमिर खान को भी लिया जा रहा था। लेकिन आमिर ने 1991 से 1994 दौरान फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अंदाज अपना-अपना' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके थें और इन तीनों हिट के बाद पहले ही कई फिल्में साइन कर चुके थें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed