{"_id":"629c49ae1c46e707ba3c19c9","slug":"actor-aditya-roy-kapoor-covid-test-positive-om-the-battle-within-movie-trailer-postponed-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya Roy Kapoor: कोरोना की चपेट में आए आदित्य रॉय कपूर, 'ओम द बैटल विद इन' के ट्रेलर का करना होगा इंतजार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya Roy Kapoor: कोरोना की चपेट में आए आदित्य रॉय कपूर, 'ओम द बैटल विद इन' के ट्रेलर का करना होगा इंतजार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर
- फोटो : Instagram @adityaroykapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद अब अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिससे अभिनेता के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।
2 of 4
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों में मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है, जिसके बाद ही अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य में कोरोना के लक्षण हल्के-फुल्के ही हैं। ऐसे में वह जल्द ही ठीक हो सकते हैं। आदित्य इन दिनों अपनी फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' के प्रमोशन में बिजी थे। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके ट्रेलर लॉन्च की तैयारी भी हो रही थी। लेकिन अभिनेता के कोरोना पॉजिटिव होने पर सब कुछ रुक सकता है।
3 of 4
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक, आदित्य रॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'ओम द बैटल विद इन' के प्रमोशन को आगे बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने बीते दिन ही फिल्म के ट्रेलर को जल्द ही रिलीज करने का एलान भी किया था, जिससे जुड़ा एक वीडियो आदित्य रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में थे। लेकिन अब ऐसा होता दिख नहीं रहा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aditya roy kapur
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो 'ओम द बैटल विद इन' एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है और इसके प्रोड्यूसर अहमद खान हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म एक जुलाई को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।