फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day: शिल्पा से प्रीति जिंटा तक ‘घर पर खेती’ कर रहे ये सितारे, आप भी ले सकते हैं इनसे सीख

Sun, 05 Jun 2022 11:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Jun 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
celebrities who are growing vegetables at their kitchen garden shilpa shetty Preity Zinta Samantha Ruth Prabhu
प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत और उसके संरक्षण के लिए जागरुक किया जाता। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां भी पीछे नहीं हैं और किसी न किसा तरह से लोगों जागरुक करती रहती हैं। कोई किसी संस्था के साथ जुड़कर पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखने के लिए काम करता है, तो कोई अपने घर से ही एक छोटी सी पहल शुरू कर चुका है। बी टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जो अपने घर पर ही किचन गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और बाकी लोगों को भी इसका लाभ बताने के साथ खुद भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों से मिलवाने वाले हैं।

celebrities who are growing vegetables at their kitchen garden shilpa shetty Preity Zinta Samantha Ruth Prabhu
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने किचन गार्डन में उगाई गई सब्जियों के फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा कई बार अपने बेटे के साथ भी सब्जियां तोड़ते हुए वीडियो साझा करती हैं। शिल्पा अपने घर में बिना मिट्टी वाली गार्डनिंग करती हैं, जिसे हाइड्रोपोनिक्स कहा जाता है।
 

celebrities who are growing vegetables at their kitchen garden shilpa shetty Preity Zinta Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रूथ प्रभु
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री और फैमिली मैन 2 में राजी के किरदार से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने वाली सामंथा रूथ प्रभु भी अपने घर पर सब्जियां उगाती हैं। सामंथा वैजिटेरियन डाइट लेती हैं और ऐसे में अपने घर में ही माइक्रोग्रीन्स उगाती हैं। इसकी जानकारी सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebrities who are growing vegetables at their kitchen garden shilpa shetty Preity Zinta Samantha Ruth Prabhu
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

प्रीति जिंटा
अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी अपने घर पर ही सब्यियां उगाना पसंद करती हैं। वह अपनी सब्जियों को तोड़ते हुए वीडियो भी शेयर करती हैं। उन्हें यह पसंद है और वह खुद को ऑफिशियली किसान कहती हैं। उनके किचन गार्डन में शिमल मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च सहित कई सब्जियां हैं। वहीं, वह अपने फार्म में सेब, स्ट्राबैरी, ऑरेंज, पीच, अमरूद और टमाटर उगाती हैं।

विज्ञापन
celebrities who are growing vegetables at their kitchen garden shilpa shetty Preity Zinta Samantha Ruth Prabhu
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेथी और टमाटर लगाने के क्लारियां तैयार करते हुए की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने इसे अपना नया काम बताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed