जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के जग्गू दादा हैं, जो अपनी एक्टिंग से तो फैंस के दिलों पर राज करते ही हैं लेकिन अभिनेता का अंदाज हर किसी को उनका दीवाना बना देता है। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसमें 'कर्मा', 'जवाब हम देंगे', 'काश', 'राम लखन', 'परिंदा', 'मैं तेरा दुश्मन', 'रंगीला' सहित कई फिल्में शामिल हैं।
Jackie-Ayesha Love Story: जैकी के लिए आयशा को मंजूर था सौतन का साथ, क्या आपने सुना है यह किस्सा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी और आयशा की पहली मुलाकात
जैकी और आयशा की पहली मुलाकात ही काफी फिल्मी है। अभिनेता जब पहली बार आयशा से मिले थे, तब आयशा महज 13 साल की थीं। हुआ यूं था कि एक बार जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे और महज 13 साल की आयशा स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बस में बैठी हुई थीं। जैकी आयशा को देखते ही उन पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद जैकी आयशा से एक रिकॉर्डिंग स्टोर पर मिले। यहां पर जैकी ने आयशा की म्यूजिक एल्बम खरीदने में मदद की। इस मुलाकात के बाद ही आयशा भी जैकी को पसंद करने लगी थीं।
आसान नहीं था दोनों का एक होना
जैकी श्रॉफ और आयशा ने कम समय में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था लेकिन दोनों की लव स्टोरी इतनी सिंपल नहीं थी क्योंकि जब जैकी ने आयशा को पहली बार देखा था तब वह किसी और के साथ रिश्ते में थे और उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका पढ़ाई पूरी करने गई हुई थी। इतना ही नहीं, दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे। ऐसे में जैकी भी उस लड़की का भरोसा नहीं तोड़ना चाहते थे और उन्होंने आयशा को अपनी उस गर्लफ्रेंड के बारे में सब कुछ बता दिया।
आयशा ने जैकी की गर्लफ्रेंड को लिखा लेटर
आयशा जैकी से बेइंतहा प्यार करती थीं और इसी वजह से उन्होंने जैकी की इजाजत के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड को एक लेटर लिख दिया। जैकी श्रॉफ ने अपने एक इंटरव्यू में इस लेटर के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि आयशा ने कहा कि मैं उन्हें लेटर लिखना चाहती हूं। आयशा ने लेटर में लिखा कि तुम वापस क्यों नहीं आती? हम जैकी से शादी करेंगे और साथ में बहनों की तरह रहेंगे। जैकी ने बताया कि अगर ऐसा होता तो आज मेरी दो बीवियां होतीं। यानी आयशा जैकी की खातिर सौतन रखने के लिए भी तैयार थीं।
आयशा की लग्जरी लाइफ और जैकी ने चॉल में काटा जीवन
हर कोई ये बात अच्छी तरह जानता है कि जैकी श्रॉफ ने बचपन चॉल में बिताया है। उनका परिवार शुरू से आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। दूसरी तरफ आयशा एक संपन्न परिवार से थीं। लेकिन आयशा ने हर चीज को किनारे रखते हुए जैकी श्रॉफ का हाथ थामा था। वह जैकी की गर्लफ्रेंड के साथ रहने के अलावा अपनी लग्जरी लाइफ छोड़ने के लिए भी तैयार थीं। इतना ही नहीं, आयशा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर जैकी से 5 जून 1987 के दिन शादी कर ली। आज के समय में दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं।