फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: दुनिया से विदा हुए केके और आईफा में अवॉर्ड्स की बारिश, मनोरंजन जगत की हफ्ते भर की खबरों पर एक नजर

Sun, 05 Jun 2022 11:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 05 Jun 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
singer kk passed away and awards won at iifa a look at the news of the week in the entertainment world
सिंगर केके, आईफा अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मशहूर सिंगर केके का निधन हो या फिर आईफा 2022 में अवॉर्ड्स की बौछार। सम्राट पृथ्वीराज देखने के बाद फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री करना हो या फिर शाहरुख खान की नई फिल्म जवान से उनका खतरनाक लुक। हफ्ते भर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

singer kk passed away and awards won at iifa a look at the news of the week in the entertainment world
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए दिया गया। इस साल के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया, जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे।

IIFA 2022: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

singer kk passed away and awards won at iifa a look at the news of the week in the entertainment world
आश्रम 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रकाश झा का नाम सिनेमा में आज भी काफी सम्मान से लिया जाता है। जब खेलों पर आधारित सिनेमा की देश में चर्चा ही बिरले होती थी, उन्होंने ‘हिप हिप हुर्रे’ जैसी फिल्म बनाकर देश दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिर ‘दामुल’, ‘परिणीति’, ‘मृत्युदंड’ और ‘गंगाजल’ जैसी फिल्में बनाकर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची में अपना नाम बार बार दर्ज कराया। और, फिर उन्हें सितारों का चस्का लग गया। थोड़ा वक्त और गुजरा तो एक्टिंग भी उन्हें रास आने लगी। फिल्म ‘फ्रॉड सैंया’ तक आते आते बतौर निर्माता वह अपनी साख अपने हाथों हवा में उड़ा चुके थे। बतौर निर्देशक उनका सितारा फिल्म ‘राजनीति’ से डगमगाना शुरू हुआ। हिंदी सिनेमा के सितारों के आभामंडल में किसी कद्दावर निर्देशक के अपनी चमक खो देने की प्रकाश झा नजीर बन चुके हैं। अपने प्रशंसकों के अभी और कई इम्तिहान प्रकाश झा लेने वाले हैं। एमएक्स प्लेयर की अपनी सीरीज ‘आश्रम’ का नाम तीसरे सीजन में बदलकर उन्होंने ‘एक बदनाम आश्रम’ कर दिया है। इसके 10 एपीसोड देखना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है। और, ये देखने के बाद समझ ही नहीं आता कि ये वही प्रकाश झा हैं जिन्होंने कभी सर्वश्रेष्ठ पटकथा का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।

Aashram Season 3: डिजिटल का सबक बना ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन, प्रकाश झा के प्रशंसकों का इम्तिहान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
singer kk passed away and awards won at iifa a look at the news of the week in the entertainment world
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। सीएम ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भी दर्शकों के लिए टैक्स फ्री किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में फिल्म को कर मुक्त करने का एलान कर दिया है।

Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' उत्तर प्रदेश के बाद इन राज्यों में भी टैक्स फ्री, अक्षय कुमार ने की फिल्म देखने की अपील

विज्ञापन
singer kk passed away and awards won at iifa a look at the news of the week in the entertainment world
फिल्म जवान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्में 'पठान' और 'डंकी' से जुड़ी जानकारी फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म के नाम का एलान कर दिया है, जिसके निर्देशक एटली कुमार हैं। इस फिल्म का नाम 'जवान' है, जो 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसका टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में शाहरुख खान का लुक दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। 

Jawan: पठान और डंकी के बाद ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे शाहरुख, पहली झलक देख हो जाएंगे सुपर एक्साइटेड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed