फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Sadh: सलमान का साथ भी इस अभिनेता को नहीं दिला पाया कामयाबी, क्यों साइड रोल तक सिमट गया करियर?

Sun, 05 Jun 2022 10:40 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
amit sadh birthday: Sultan Kai Po Che film actor amit sadh life and career  Facts
अमित साध - फोटो : Instagram

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अमित साध पांच जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अभिनेता के रूप में स्थापित होने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। टीवी सीरियल 'क्यों होता है प्यार' से करियर की शुरुआत करने वाले अमित ने 'कोहिनूर' सीरियल में काम कर छोटे पर्दे पर अपनी पहचान कायम की। हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब सभी ने उन्हें काम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमित ने फिल्मों की ओर रुख किया। बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के बाद वह अब तक सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। तो चलिए अमित साध के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

amit sadh birthday: Sultan Kai Po Che film actor amit sadh life and career  Facts
अमित साध - फोटो : Instagram

बतौर टीवी कलाकार की शुरुआत
अभिनेता अमित साध ब्रिटिश मूल के भारतीय कलाकार हैं। पांच जून 1983 को बर्मिंघम (इंग्लैंड) में जन्मे अमित साध ने काफी स्ट्रगल के बाद बतौर अभिनेता पहचान बनाई। उन्होंने 20 साल की उम्र में टीवी कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की। उन्होंने सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस, फियर फैक्टर और नच बलिए में भी हिस्सा लिया।

amit sadh birthday: Sultan Kai Po Che film actor amit sadh life and career  Facts
amit sadh - फोटो : social media

जब टीवी से कर दिया गया बायकॉट
अमित साध ने अपने करियर के बारे में खुद जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने खुद टीवी को अलविदा नहीं कहा, बल्कि एक समय ऐसा आया, जब छोटे पर्दे से उनका बायकॉट कर दिया गया। सभी निर्माताओं ने उन्हें काम देना बंद कर दिया, जिसके बाद अभिनेता ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amit sadh birthday: Sultan Kai Po Che film actor amit sadh life and career  Facts
Amit Sadh

सलमान-अरशद के साथ काम कर चुके हैं अमित साध
अभिनेता अमित साध ने सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत, अरशद वारसी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने रंगीला गुड्डु, सुल्तान और काई पो चे जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए। वैसे तो अमित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन ज्यादातर साइड रोल में ही दिखाई दिए।

विज्ञापन
amit sadh birthday: Sultan Kai Po Che film actor amit sadh life and career  Facts
Amit Sadh
इस पंजाबी एक्ट्रेस को किया डेट
अभिनेता अमित साध ने 'गन्स एंड रोजेज' सीरियल में डॉन का किरदार अदा किया था। उस दौरान उनके और अभिनेत्री नीरू बाजवा के रिलेशन में होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, बाद में खबर आई कि दोनों काा ब्रेकअप हो गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed