{"_id":"5d3301008ebc3e6d1d71d19a","slug":"actor-ajaz-khan-sent-to-judicial-custody-for-14-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एजाज खान, Tik Tok वीडियो बनाने पर हुए थे गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एजाज खान, Tik Tok वीडियो बनाने पर हुए थे गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Jul 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajaz Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Mumbai: Actor Ajaz Khan sent to judicial custody for 14 days. A case was registered against him for creating/uploading videos with objectionable content promoting enmity between different groups on grounds of religion, & creating hatred among public at large.
हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'
3 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
वहीं कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, 4 वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी। एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह 2 लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
एजाज खान की पत्नी का बयान आया है जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया। एजाज की पत्नी ने कहा कि 'वो सभी के हक के लिए अपनी आवाज उठाते हैं, ऐसा करने वाले वो इकलौते शख्स हैं। मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करती हूं। उन्होंने न सिर्फ मुस्लिमों के लिए, बल्कि हिंदुओं, ईसाइयों और सभी समुदायों के लिए भी आवाज उठाई है।
विज्ञापन
5 of 5
ajaz khan
'एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बिग बॉस 7 में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।