फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: सामाजिक मुद्दों पर बनी इन फिल्मों में दिख चुके हैं अक्षय, एक ने तो कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा

Sat, 19 Aug 2023 03:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 19 Aug 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
actor Akshay Kumar Movies Based on Social Issues Before OMG 2 Toilet Ek Prem Katha Pad Man Good Newwz
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ओएमजी 2 से शानदार वापसी करने में कामयाब हुए हैं। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है की फिल्म इस वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय किसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई गंभीर मुद्दों को उठाने वाली फिल्म में दिख चुके हैं। आइए जानते हैं...


Dono: इस दिन रिलीज होगी राजवीर-पालोमा की 'दोनों', पर्दे पर एक बार फिर दिखेगी प्रेम और सुमन जैसी लव स्टोरी

actor Akshay Kumar Movies Based on Social Issues Before OMG 2 Toilet Ek Prem Katha Pad Man Good Newwz
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कलेक्शन
टॉयलेट एक प्रेम कथा

टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में ग्रामीण इलाकों में शौचालय की समस्या को दिखाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों को अक्षय और भूमि के अदाकारी काफी पसंद आई थी।

actor Akshay Kumar Movies Based on Social Issues Before OMG 2 Toilet Ek Prem Katha Pad Man Good Newwz
पैडमैन - फोटो : social media
पैडमैन 

अक्षय कुमार की यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित थी। फिल्म ने  मासिक धर्म वाली महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम किया था। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। लोगों को इस फिल्म का विषय काफी ज्यादा पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Akshay Kumar Movies Based on Social Issues Before OMG 2 Toilet Ek Prem Katha Pad Man Good Newwz
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
गुड न्यूज

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म गुड न्यूज साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म आईवीएफ की प्रक्रिया और इसकी भ्रांतियां पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह 205 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
actor Akshay Kumar Movies Based on Social Issues Before OMG 2 Toilet Ek Prem Katha Pad Man Good Newwz
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रक्षाबंधन
अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी सामाजिक मुद्दों पर ही आधारित थी। यह फिल्म दहेज प्रथा के मुद्दों को उठाते नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म की कहानी के साथ लोगों को अक्षय कुमार की अदाकारी भी काफी पसंद आई थी।
Jawan: रिलीज से पहले फैंस पर छाया SRK की 'जवान' का खुमार, देशभर में बिके इतने करोड़ के थियेट्रिकल राइट्स
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed