सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: 100 करोड़ का घर, सात करोड़ की वैनिटी और ढेर सारी गाड़ियां, इतनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Actor Allu Arjun Net Worth Car Collection Houses Salary Per Month News in Hindi
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ सिनेमा का एक बेहतरीन, दमदार और लाजवाब कलाकार जो किसी भी मायने में बॉलीवुड सितारों से पीछे नहीं है। हम बात कर रहे हैं प्रतिभा के धनी अभिनेता अल्लू अर्जुन की। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन आज केवल वहां ही नहीं हिंदी पट्टी में भी पॉपुलर हैं। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के बाद से अल्लू अर्जुन देश से लेकर विदेशों में भी अपनी कलाकारी के दम पर चमक रहे हैं। वह दिन-ब-दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं और नए-नए आयाम भी हासिल कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई करने के साथ ही अल्लू अर्जुन की ऐसी छवि तैयारी कि जिसे तोड़ पाना अभी तो किसी के बस में नहीं लग रहा। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं दिन-ब-दिन मिलती सफलता को एंजॉय कर रहा यह अभिनेता कितनी संपत्ति का मालिक है। 

Trending Videos
Actor Allu Arjun Net Worth Car Collection Houses Salary Per Month News in Hindi
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

कुल इतनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन 
'आर्या' , 'येवडु', 'ना इलू इंडिया' और पुष्पा द राइज जैसी शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का जौहर दिखाने वाले अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। अल्लू अर्जुन की गिनती साउथ सिनेमा के अमीर कलाकारों में होती है। 'पुष्पा' के स्टार अभिनेता इस समय एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ की बात करें तो अभिनेता के पास कुल 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो वह फिल्मों के अलावा कई और चीजों से भी कमाते हैं। इनमें ब्रैंड एंडॉर्समेंट्स भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Allu Arjun Net Worth Car Collection Houses Salary Per Month News in Hindi
अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों के साथ - फोटो : insta

एक महीने में कमाते हैं इतने करोड़ रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने अपनी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के लिए 32 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। लेकिन अब इसी फिल्म के सीक्वल 'पुष्पाः द रूल' के लिए अल्लू अर्जुन ने 100 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। अभिनेता के एक महीने की कमाई की बात करें तो वह 30 दिनों में दो करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके हिसाब से अल्लू अर्जुन की सालाना कमाई 24 करोड़ रुपये हो जाती है। फिल्मों के साथ ही अल्लू अर्जुन कई ब्रांड्स के एड में काम करते हैं, जिनसे वह लगभग चार करोड़ रुपये कमाते हैं। फिल्मों और एड्स में काम करने के साथ ही अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के एक हेल्थकेयर में भी इंवेस्ट किया हुआ है।     

Actor Allu Arjun Net Worth Car Collection Houses Salary Per Month News in Hindi
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

महल जैसे घर में रहते हैं अभिनेता
इतनी संपत्ति के मालिक और बेहतरीन स्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन एक आलीशान घर में राजा की तरह रहते हैं। अभिनेता का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स में हैं। जुबली हिल्स हैदराबाद का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। अल्लू अर्जुन का घर अंदर से बेहद ही खूबसूरत है। इसका इंटीरियर बहुत ही लाजवाब तरीके से हुआ है। आठ हजार स्क्वायर फीट में बने इस आलीशान घर में एक प्राइवेट पूल भी है। अल्लू अर्जुन का बंगला अंदर के साथ-साथ बाहर से भी बेहद शानदार नजर आता है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। हैदराबाद के इस घर के अलावा अल्लू अर्जुन का मुंबई में टू बीएचके अपार्टमेंट भी है, जो उन्होंने 2015 में खरीदा था।   

विज्ञापन
Actor Allu Arjun Net Worth Car Collection Houses Salary Per Month News in Hindi
अल्लू अर्जुन की लग्जरी वैनिटी वैन - फोटो : insta

महंगी कारों का शौक रखते हैं अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन को घर के साथ-साथ मंहगी कारों का भी शौक है। अभिनेता के पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है, जो वह अपने घर के गराज में रखते हैं। अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी 90 टी8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज जीएलई 350डी, जैगुआर एक्सजे एल और बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट शामिल हैं। इन सभी की कीमत लाखों में है, जो किसी को भी चौंका सकती है। इतना ही नहीं कुछ भारतीय सेलेब्रिटीज में अल्लू अर्जुन भी एक ऐसे स्टार हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट भी है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के पास पर्सनल वैनिटी वैन 'द फैल्कन' भी है, जो सात करोड़ रुपये की है।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed