फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: कंगना को दुलार करती दिखीं अनुपम की 'दुलारी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले अभिनेत्री को मिला आशीष

Fri, 10 Jan 2025 07:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Kangana Ranaut: अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इस महीने रिलीज होने को तैयार है। अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना ने अभिनेता की मां दुलारी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Actor and BJP MP kangana ranaut meets Anupam Kher Mother seeks blessings ahead Emergency Movie release
कंगना रनौत-दुलारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में अनुपम खेर की मां दुलारी से मिलने उनके घर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए आशीर्वाद लिया। दरअसल, कंगना रनौत ने अचानक ही इस मुलाकात की योजना बनाई। अनुपम खेर ने तुरंत अपनी मां को इसकी सूचना दी। इस दिलचस्प मुलाकात के बीच अभिनेता अपनी मां को उनके कपड़ों के लिए चिढ़ाते दिखे। इन खूबसूरत पलों की झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Actor and BJP MP kangana ranaut meets Anupam Kher Mother seeks blessings ahead Emergency Movie release
कंगना रनौत-दुलारी - फोटो : इंस्टाग्राम

मां को कपड़ों के लिए चिढ़ाते दिखे अनुपम खेर
कंगना रनौत ने अनुपम खेर की मां दुलारी से मुलाकात की। इस दौरान दुलारी ने अभिनेत्री को शिमला की शान बताते हुए अपना आशीर्वाद और प्यार दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कंगना अनुपम खेर की मां दुलारी के साथ बैठी हैं। अनुपम उन्हें कपड़ों चिढ़ा रहे हैं कि कंगना के आने पर उन्होंने अच्छे कपड़े क्यों नहीं पहने। अनुपम खेर कहते हैं, 'मैंने आपसे कहा था अच्छे कपड़े पहनने को कि कंगना आ रही है। दुलारी कहती हैं, 'ये क्या बुरा है'। अनुपम कहते हैं, 'बुरा नहीं ये थोड़ा गरीब लग रहा है'। कंगना बीच में बोलती हैं, 'हमारी मम्मी को ऐसे मत बोलो। मेरी खुद की मम्मी ऐसे कपड़ी पहनती हैं। क्योंकि मम्मियां तो तभी अच्छी लगती हैं न।'  कंगना रनौत दुलारी को गले लगाकर कहती दिख रही हैं, 'बहुत सुंदर लग रही हैं आप'। 

ये खबर भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: झप्पी के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऋतिक को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- अब दुनिया के सामने...

Actor and BJP MP kangana ranaut meets Anupam Kher Mother seeks blessings ahead Emergency Movie release
कंगना रनौत-दुलारी - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने सिर झुकाकर किया मां को प्रणाम
कंगना ने हाथ जोड़कर सिर झुकाकर अनुपम खेर की मां को प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। अनुपम खेर अपनी मां को बताते दिख रहे हैं, 'इनकी फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज हो रही है, इन्हें आशीर्वाद दो। आज इन्हें स्पेशल आशीर्वाद चाहिए, इनकी पिक्चर चलनी चाहिए बहुत जबर्दस्त। बहुत मेहनत की है। डायरेक्ट की इन्होंने'। दुलारी ने कंगना का माथा चूमते हुए उन्हें आशीष दिया। उन्होंने कहा, 'ये शिमला की रौनक है'। साथ ही उन्होंने बेटे अनुपम खेर से कहा, 'तू दूसरी रौनक है यहां की'। कंगना ने भी दुलारी की बात से सहमति जताई और कहा कि उनकी फिल्म के डीओपी फ्रेंच हैं और उन्होंने अनुपम खेर का चेहरा देखकर कहा कि इतना सुंदर चेहरा इंडिया में नहीं देखा, मैंने बहुत ऐड शूट किए हैं। उनका फेस बहुत अच्छी लाइट लेता है। कंगना रनौत जब डीओपी से पूछा कि 'मेरा भी नहीं हैट? तो डीओपी ने कहा, 'नहीं, अनुपम खेर का फेस सबसे सुंदर है'। इस पर अनुपम खेर कहते हैं, 'माता जी आपकी कृपा है, मेरा चेहरा इतना सुंदर है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor and BJP MP kangana ranaut meets Anupam Kher Mother seeks blessings ahead Emergency Movie release
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

कंगना को मिली सीख, दुलारी बोलीं- भगवान से कहना...
इस बीच अनुपम खेर एक बार फिर अपनी मां को टोकते हैं और कहते हैं, 'लेकिन आपने कपड़े अच्छे क्यों नहीं पहने?' दुलारी कहती हैं, 'मेरे कपड़े बहुत अच्छे हैं। कपड़ों से क्या होता है, दिल अच्छा होना चाहिए'। कंगना रनौत भी उनकी बात पर सहमत होती दिखीं। दुलारी ने कंगना को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'भगवान दुनिया को सब संसार को खुशियां दे'। उन्होंने कंगना से कहा, 'सुबह उठकर भगवान से कहना, 'तुम सबका भला करो, फिर जो बचेगा वो मेरा'। 

ये खबर भी पढ़ें:
Chum Darang: सीएम पेमा खांडू ने किया चुम दरांग का सपोर्ट, बिग बॉस 18 के टॉप 9 में पहुंचने पर जाहिर की खुशी

विज्ञापन
Actor and BJP MP kangana ranaut meets Anupam Kher Mother seeks blessings ahead Emergency Movie release
कंगना रनौत-दुलारी-इमरजेंसी फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने लिखा, 'पहाड़ों की दो सशक्त महिलाएं'
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'कंगना और दुलारी: पहाड़ों की दो सशक्त महिलाएं। कुछ दिन पहले कंगना ने अचानक तय किया कि वे मां से आशीर्वाद लेना चाहेंगी! मां को तैयार होने का मौका नहीं मिला। इस बात के लिए मैंने उन्हें बहुत चिढ़ाया! लेकिन दुलारी ने कंगना को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया। इसी बहाने मेरी खूबसूरती का भी जिक्र हुआ। मां का बेहतरीन डायलॉग, 'कपड़ो से क्या होता है, दिल अच्छा होना चाहिए'!  आगे लिखा है, 'प्यारी कंगना, मां आपसे मुलाकात करके बेहद खुश हुईं। आप दोनों ही महिला सशक्तीकरण का बहुत बड़ा उदाहरण हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' बड़ी सफलता हासिल करे'। कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज होगी।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed