फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में दाखिल कोहली की गर्लफ्रेंड बोलीं-'उसने मेरे बाल पकड़े और सिर फर्श पर दे मारा'

Fri, 08 Jun 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Actor Armaan kohli girlfriend speaks up in hospital Boyfriend humiliation
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। खबर के अनुसार अरमान ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
Actor Armaan kohli girlfriend speaks up in hospital Boyfriend humiliation
अरमान कोहली
नीरू रंधावा ने अस्पताल में मीडिया को बताया हमारे बीच एक छोटी सी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। दरअसल गोवा में अरमान का एक बंगला है जिसका मैनेजमेंट नीरू देखती थीं। यह बंगला किराए पर भी दिया जाता है। 
Actor Armaan kohli girlfriend speaks up in hospital Boyfriend humiliation
अरमान कोहली
नीरू रंधावा ने कहा कि कई बार क्लाइंट किराए का पेमेंट वहां मौजूद स्टॉफ को ही कर देता है। लेकिन बावजूद इसके अरमान मुझसे पैसे के बारे में पूछने लगा। मैंने उससे कहा मैं स्टाफ से पूछकर बताती हूं तो इस पर वो मुझे गालियां देने लगा। इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाती उसने मेरे बाल पकड़े और सिर फर्श पर दे मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Armaan kohli girlfriend speaks up in hospital Boyfriend humiliation
अरमान कोहली
इसके बाद वो मुझे इस शर्त पर अस्पताल लाया कि मैं पुलिस को यह बात न बताऊं। चोट गहरी थी इसलिए डॉक्टर ने मुझे सर्जरी के लिए कहा। मेरे स्किन टिश्यू काफी डैमेज हो चुके थे। इसके बाद अरमान ने मुझे मैसेज किया और कहा कि तुम घर आ जाओ सबकुछ ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन
Actor Armaan kohli girlfriend speaks up in hospital Boyfriend humiliation
अरमान कोहली
नीरू ने कहा कि अरमान ने मुझसे कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा लेकिन मैंने कहा अब बहुत हो गया बस। नीरू ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में अरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के अंतर्गत मामला दर्ज करवाया है। अगर अरमान पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed