फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस के साथ बात करते वक्त भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- 'आदत हो गए हैं आप मेरी'

Sun, 17 May 2020 07:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
actor dharmendra shared his latest video from his farm house
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों में कम सक्रिय हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं और दिनचर्या के बारे में भी जिक्र करते हैं। अब धर्मेंद्र का एक नया वीडियो सामने आया है।  

actor dharmendra shared his latest video from his farm house
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र बांस के पेड़ को दिखा रहे हैं। ये काफी पुराना पेड़ है जिसे दूसरी जगह से लाकर लगाया गया है। धर्मेंद्र इस बांस के पेड़ को लगाने के पीछे का पूरा किस्सा भी बताते हैं। इसी के साथ धर्मेंद्र एक भावुक पोस्ट भी लिखते हैं।

actor dharmendra shared his latest video from his farm house
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने लिखा कि 'आदत हो चले हैं आप मेरी, कुछ भी ट्वीट कर देता हूं। बुध बम्बू, आंधी में गिर गया था। जैसे तैसे इसे संभाल लिया है। इसका आशीर्वाद, जीते रहो। आप सभी को प्यार और आभार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
actor dharmendra shared his latest video from his farm house
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

फार्महाउस पर धर्मेंद्र खेती करने से लेकर चूल्हे पर खाना तक बनाते हैं। धर्मेंद्र को जानवरों से बहुत प्यार है। अपने फार्म पर उन्होंने गायें पाल रखी हैं। बीते दिनों वो बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आए थे। इसके अलावा उनके फार्म पर काफी सब्जियां उगती हैं जिन्हें देखकर वो बहुत खुश हो जाते हैं। एक वीडियो में उनके सामने ब्रोकली, बैंगन, टमाटर, तोरई सहित दूसरी सब्जियां रखी थीं। धर्मेंद्र कहते हैं कि वो तराजू में तौलते हैं कि कितनी सब्जियां उगीं।  

विज्ञापन
actor dharmendra shared his latest video from his farm house
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने बताया था कि लॉकडाउन से एक दिन पहले ही वो अपने फार्महाउस पर आए थे। तब से वो यहीं पर ही हैं। वो टीवी देखकर और खेती करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं।  

'हासिल' के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने कुछ इस तरह किया इरफान को याद, आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed