भारतीय संगीत की दुनिया के दो बड़े नामों हिमेश रेशमिया और सोनू निगम के बीच की तनातनी एक बार फिर से खुलकर सामने आई है। एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान सोनू ने हिमेश को लेकर कहा है कि उनके साथ काम करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वे दोनों कोई दोस्त नहीं हैं।
फिर सामने आई हिमेश और सोनू के बीच की कड़वाहट, सोनू बोले, 'हिमेश का इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू ने कहा, 'इस मामले में मैं हिमेश से थोड़ा अलग हूं। हिमेश का पूरी इंडस्ट्री में किसी से कोई दोस्ताना नहीं है। उनके सहकर्मी होते हैं। जबकि इंडस्ट्री में मेरे बहुत दोस्त हैं।' सोनू निगम ने भारतीय सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक की शुरुआत में ही कर ली थी जबकि हिमेश की शुरुआत में 21वीं सदी के शुरू होने के साथ हुई है।
सोनू कहते हैं कि हिमेश के पिता मुझे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक हिमेश भी मुझे बहुत प्यार करते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। यह प्यार उस समय बहुत ज्यादा था जब मैं सुपर स्टारडम की ओर बढ़ रहा था। इन्होंने अपने घर पर भी मुझे खूब बुलाना शुरू किया। मैंने उनके साथ कई फिल्मों के गीतों में काम किया है लेकिन जैसे-जैसे इन्हें सफलता मिलती गई, फिर उन्होंने मुझे बुलाना छोड़ दिया। इस रिश्ते का आगाज भी उन्होंने किया और अंजाम भी उन्होंने ही दिया। इससे आगे मैं क्या कह सकता हूं। मेरे पास बताने के लिए कोई और कहानी नहीं है। हालांकि हम आज भी मिलते हैं तो बहुत प्यार से मिलते हैं।'
हिमेश और सोनू के बीच में यह दरार तब पैदा हुई जब वर्ष 2006 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमेश ने खुद को एक रॉकस्टार बताया जबकि सोनू का खूब मजाक उड़ाया। उन्होंने सोनू की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े किए।
जब हिमेश से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कौन है सोनू निगम? वह सिर्फ छोटे मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार हैं। मुझे देखिए, मैं एक रॉकस्टार हूं। मैं एक बड़े दर्शक दीर्घा पर राज करता हूं। आप मेरी सोनू के साथ तुलना नहीं कर सकते। अगर आपको जानना है कि हम दोनों में से ज्यादा लोकप्रिय कौन है? तो कभी हमारे कॉन्सर्ट में आकर देखिए।' इन दोनों के बीच की खटास को लेकर समय-समय पर दोनों की तरफ से कुछ ना कुछ बयानबाजी होती रहती है।
ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां, कई फिल्मों के बावजूद नहीं मिली मां जैसी लोकप्रियता