फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हासिल' के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने कुछ इस तरह किया इरफान को याद, आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

Sun, 17 May 2020 06:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Director Tigmanshu Dhulia Wrote Emotional Post For Irrfan Khan His Film Haasil Completed 17 Years
इरफान, तिग्मांशु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिग्गज अभिनेता इरफान खान बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्हें याद करने वालों की कमी नहीं है। इरफान ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इन्ही में से एक फिल्म थी हासिल। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 साल पूरे हो गए हैं। इसी खास मौके पर फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने अपने खास दोस्त को याद किया।

Director Tigmanshu Dhulia Wrote Emotional Post For Irrfan Khan His Film Haasil Completed 17 Years
हासिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तिग्मांशु धुलिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे याद है 20 साल पहले उनके एवरशाइन नगर के किराए के फ्लैट पर फिल्म का टाइटल मेरे दिमाग में आया था। फिल्म हासिल को रिलीज हुए आज 17 साल पूरे हो गए हैं। हमारी दोस्ती को भी 34 साल हो गए हैं और ये कभी खत्म नहीं होगी। तुम मुझे हमेशा गाइड करते रहोगे मेरे दोस्त।'
 

Director Tigmanshu Dhulia Wrote Emotional Post For Irrfan Khan His Film Haasil Completed 17 Years
तिम्मांशू धूलिया और दोस्तों के साथ इरफान - फोटो : amar ujala

तिग्मांशु धुलिया के इस ट्वीट पर फैंस भी अपनी राय रख रहे हैं। इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया एक लंबे अरसे से दोस्त रहे हैं। दोनों फिल्म 'पान सिंह तोमर' में भी साथ में काम किया। दोनों एक दूसरे को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के समय से जानते हैं। इरफान खान अभिनीत फिल्म हासिल की जितनी तारीफ की जाए कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Tigmanshu Dhulia Wrote Emotional Post For Irrfan Khan His Film Haasil Completed 17 Years
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हासिल रिलीज हुई 16 मई 2003 को। इरफान का पहिया भी इसी फिल्म से घूमना शुरू हुआ। किसे पता था कि जिस कलाकार की फिल्म को कभी कोई रिलीज करने को तैयार नहीं होगा, उसके पीछे एक दिन निर्माताओं की लाइन लगी रहेगी। फिल्म ‘हासिल’ एक शानदार निर्देशक और एक शानदार अभिनेता दोनों के लिए लिटमस टेस्ट सरीखी फिल्म थी।

विज्ञापन
Director Tigmanshu Dhulia Wrote Emotional Post For Irrfan Khan His Film Haasil Completed 17 Years
इरफान खान - फोटो : Social Media

बेस्ट विलेन का अवॉर्ड दिलाने वाली फिल्म हासिल हिंदी सिनेमा में इरफान का असली टेक ऑफ रहा। टेक ऑफ इसलिए क्योंकि इससे पहले वह करीब दो दर्जन बार पर्दे पर तो दिख चुके थे लेकिन उनके करियर का प्लेन उड़ नहीं पा रहा था। क्या आप जानते हैं फिल्म ‘हासिल’ में इरफान का जो रोल है, वह तमाम अभिनेताओं के लिए ड्रीम रोल हो सकता है लेकिन मनोज बाजपेयी ने ये रोल करने से तब मना कर दिया था। बता दें कि इरफान खान का निधन कैंसर के चलते हुआ। एक्टर लंबे समय से इस बीमारी से जंग लड़ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed