बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। इनमें से कुछ खानदानी कलाकार हैं यानी वह कलाकार जिनका पूरा परिवार अभिनय की दुनिया से जुड़ा हुआ है। इन कलाकारों को स्टारकिड्स भी कहते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार होते हैं जो काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपना नाम कमा पाते हैं। बात करें स्टारकिड्स की तो बहुत से ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिनके माता या फिर पिता अपने जमाने के दिग्गज कलाकारों में से एक रहे, लेकिन उनके बच्चे अपने माता-पिता जितना नाम नहीं कमा सके। आज हम ऐसे की अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिनकी मांएं अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री रहीं लेकिन उनकी बेटियां अपनी मां की तरह हिट नहीं हो सकीं।
ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां, कई फिल्मों के बावजूद नहीं मिली मां जैसी लोकप्रियता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा अली खान
यह अभिनेता सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। सोहा अली खान की पहली बॉलीवुड फिल्म 'दिल मांगे मोर' थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन अपनी मां की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाईं।
एशा देओल
यह बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर सुपरहिट अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी हैं। हेमा मालिनी अपने जमाने की बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन एशा देओल उनकी तरह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं। एशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उनकी भी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एशा देओल को कई फिल्मों में देखा गया पर वह बड़े पर्दे पर अपनी मां की तरह कमाल नहीं कर सकीं।
तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की बहन हैं। तनीषा मुखर्जी का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा है। वह अपनी बहन और मां की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। तनीषा मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में स्स्स्सशश... से की थी।
यह मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया सेन ने बॉलीवुड में अपनी मां की तरह नाम कमाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन वह ज्यादा नाम नहीं कमा सकी। रिया सेन ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टाइल' से की थी। यह फिल्म साल 2001 में आई थी।