करण जौहर इन दिनों अपने दोनों बच्चों यश और रूही के खूब वीडियोज साझा कर रहे हैं। कभी वो डांस करते नजर आते हैं तो कभी फनी अंदाज में सवालों के जवाब देते हैं। करण जौहर ने बेटे का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसमें वो पूछते हैं कि 'हमारे देश का नाम क्या है?' बेटे यश ने जो जवाब दिया वो करण की तरह ही बिल्कुल फिल्मी था।
करण जौहर के बेटे को नहीं पता देश का नाम, पूछने पर ये मिला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में करण पहले बेटे से उसका नाम पूछते हैं। जवाब में उसने कहा, 'यश करण जौहर।' इसके बाद करण शहर का नाम पूछते हैं तो यश मुंबई बताते हैं। आगे करण उनसे उनके देश का नाम पूछा तो यश ने जवाब दिया, 'अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान।'
यश का ये जवाब सुन करण जौहर कहते हैं कि शाहरुख खान और अमिताब बच्चन देश का नाम नहीं है। उनकी कंट्री का नाम इंडिया है। तब यश दोहराते हैं कि 'इंडिया। आई लव इंडिया।'
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
हाल ही में करण के दोनों बच्चों का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों बच्चे रणवीर सिंह और सारा अली खान के गाने 'आंख मारे' गाने पर डांस करते हुए नजर आए। इस वीडियो के साथ कैप्शन में करण ने लिखा है, 'हमने अपने दिन की शुरुआत एक डांस परफॉर्मेंस के साथ की। मुझे डांस फ्लोर पर ले जाते हुए देखिए।'
फिल्मों की बात करें तो करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग चल ही रही थी तभी लॉकडाउन का एलान कर दिया गया। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' की शूटिंग भी होनी है।
अमर उजाला के साथ होंगी 'सीता' का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया, दर्शकों संग साझा करेंगी दिलचस्प किस्से