फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल किसर IS BACK, 'कैप्टन नवाब' में दिखेंगे अलग लुक में

Mon, 20 Nov 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद Updated Mon, 20 Nov 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Actor Emraan Hashmi new film Captain Nawab shooting has been started, he is looking very different
'मर्डर', 'द किलर' में हीरोइन को लगातार किस करने पर सीरियल KISSER कहने वाले एक्टर ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म 'बादशाहों' के बाद अब इमरान हाशमी की एक ओर नई फिल्म आने वाली है। खास बात ये है कि इमान अपनी नई फिल्म में किसी टपोरी या चोर के किरदार में नहीं बल्कि बेहद अलग रोल और लुक में नजर आएंगे। ये फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से बहुत अलग भी होगी। 
Actor Emraan Hashmi new film Captain Nawab shooting has been started, he is looking very different
दरअसल आज से इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन नवाब' की शूटिंग में लग गए हैं। इस फिल्म को 'अजहर' फिल्म के डायरेक्टर टोनी डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। मजेदार बात ये है कि टोनी न केवल इमरान के अच्छे दोस्त हैं बल्कि इमरान, टोनी के साथ दूसरी बार किसी फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की विवादित बायोग्रफिक फिल्म 'अजहर' में काम किया था। 
 
Actor Emraan Hashmi new film Captain Nawab shooting has been started, he is looking very different
बॉलीवुड के सीरियल 'किसर' ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी। वहीं इमरान के दोस्त ने भी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उत्साह व्यक्त किया। बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन नवाब' के पोस्टर की तो, इमरान भारतीय सेना की ड्रेस पहने और दोनों हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके पीछे भारत और पाकिस्तान का झंडा भी दिखाई दे रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Emraan Hashmi new film Captain Nawab shooting has been started, he is looking very different
आपको बता दे कि इमरान ने बादशाहों फिल्म में एक चोर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज सहित ईशा गुप्ता जैसे कलाकार थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा सकी, मगर दर्शकों को इमरान हाशमी का रोल बेहद पसंद आया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed