फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faraaz Khan: अभिनेता फराज खान को हुआ ब्रेन इंफेक्शन, इलाज के लिए पूजा भट्ट ने लोगों से मांगी आर्थिक मदद

Wed, 14 Oct 2020 06:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 14 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Faraaz Khan Health News: Actor Faraaz Khan On Life Support Needs Funds For Treatment Pooja Bhatt has come to support him
फराज खान, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

Faraaz Khan: बॉलीवुड अभिनेता फराज खान इन दिनों अपनी जिदंगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। फराज खान ने मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी खराब हालत की जानकारी अभिनेत्री पूजा भट्ट ने दी है। 

Faraaz Khan Health News: Actor Faraaz Khan On Life Support Needs Funds For Treatment Pooja Bhatt has come to support him
फराज खान - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फराज खान को ब्रेन इंफेक्शन और निमोनिया डायग्नोस हुआ है। उनकी आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। ऐसे में पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फराज खान के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फराज खान की तस्वीरें साझा की हैं और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 

Faraaz Khan Health News: Actor Faraaz Khan On Life Support Needs Funds For Treatment Pooja Bhatt has come to support him
पूजा भट्ट - फोटो : file photo

पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया जितना हो सके साझा कीजिए और अपना योगदान कीजिए। मैं भी कर रही हूं। बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो।' सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा उनके और फराज खान के फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फराज खान के इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Faraaz Khan Health News: Actor Faraaz Khan On Life Support Needs Funds For Treatment Pooja Bhatt has come to support him
फराज खान - फोटो : file photo

फराज खान के परिवार ने मदद मांगते हुए वेबसाइट पर लिखा है, 'मेरा प्रिय भाई, दोस्त और प्यारा कलाकार आज अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में है। उन्होंने अपने कई साल कला जगत को दिए हैं और कैमरे के सामने अपना बेस्ट दिया है, लेकिन आज जिंदा रहने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है। कृपया फराज को उनके इलाज की जरूरत के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करें। फराज करीब एक साल से खांसी और चेस्ट में इंफेक्शन से पीड़ित थे'। 

विज्ञापन
Faraaz Khan Health News: Actor Faraaz Khan On Life Support Needs Funds For Treatment Pooja Bhatt has come to support him
फराज खान - फोटो : file photo

पोस्ट में आगे लिखा, 'हाल ही में जब उनकी खांसी अचानक बढ़ गई तो उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर्स से परामर्श लिया। परामर्श के दौरान आठ अक्टूबर को जब डॉक्टर्स ने उनकी हालत देखी तो उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद में जो हुआ, उसने हमें हिलाकर रख दिया। एंबुलेंस में जाते समय फराज को दौरा पड़ा। विक्रम हॉस्पिटल जाते वक्त रास्ते में तीन बार दौरा आया। अस्पताल पहुंचने के बाद हमें पता चला कि दिमाग में दाद के संक्रमण के कारण उन्हें दौरे पड़े थे, जो कि उनकी छाती से फैल गया था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed