{"_id":"5a03e7284f1c1b6f548bbecb","slug":"actor-farhan-akhtar-admits-sexual-violence-at-workplace-exist-in-all-industries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड ही नहीं हर सेक्टर में 'सेक्सुअल हैरासमेंट' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड ही नहीं हर सेक्टर में 'सेक्सुअल हैरासमेंट'
Thu, 09 Nov 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo कैंपेन आजकल सोशल मीडिया पर एक प्लेटफॉर्म के तौर पर उतरा है। इसमें बॉलीवुड के तमाम लोग अपनी जिंदगी से जुड़ें कड़वे अनुभवों को साझा करते हैं। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई बॉलीवुड हस्तियां मदद के लिए आगे भी आई हैं...
2 of 5
farhan akhtar
बता दें कि बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों से लोगों को जागरूक करने के लिए ये प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है और इस सामाजिक कार्य से एक्टर फरहान अख्तर MARD फाउंडेशन के जरिए जुड़े हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण होने पर कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित का सामने आना बहुत ही जरूरी है।
3 of 5
फरहान अख्तर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब फरहान अख्तर से बॉलीवुड में हो रहे सैक्सु्ल हरासमेंट के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वे इस मामले में सिर्फ अपने बारे में ही बताएंगे। अगर किसी के साथ बॉलीवुड में ऐसा कुछ भी हो रहा है तो उसे इस प्लेटफॉर्म पर आकर अपनी दास्तां बतानी होगी। अगर कोई गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाएगा तो लोग जरूर सुनेंगे। वैसे यह सब कभी मेरे साथ नहीं हुआ, ना ही मेरे जानने वालों के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरहान अख्तर
वहीं, जब फरहान से MARD संस्था को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये संस्था सिर्फ बॉलीवुड में हो रहे सैक्सुअल हरासमेंट के लिए नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही ऐसी हरकतों पर लगाम लगाने के लिए हैं। फरहान ने कहा 'मैं देश से हूं, समाज से हूं। बता दें, MARD फाउंडेशन और पॉपुलेशन फाउंडेशन ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों से लड़ने के लिए एक ऑनलाइन कैंपन खोला हुआ है।'
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
फरहान ने ये भी बताया कि इस कैंपेन की शुरुआत 2013 में की थी। ये उस वक्त की बात है जब पूरे देशभर में दिल्ली में हुए निर्भया कांड को लेकर गुस्सा फूटा हुआ था। 'मुझे लगता है कि कोई अप्रिय घटना होने के बाद जो गुस्सा मैं महसूस करता था वह सिर्फ हमारे घरों तक सीमित था। लेकिन धीरे-धीरे मुझे लगा क्यों ना ये गुस्सा कैंपेन में बदल दूं। MARD फाउंडेशन निर्भया कांड की ही देन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।