नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA को लेकर अभी भी कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। बॉलीवुड सितारों में से कई नाम ऐसे रहे हैं जो CAA के विरोध में या समर्थन में बात कर चुके हैं हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपना पक्ष रखने से बचते रहे हैं।
CAA के सवाल पर गोविंदा ने दिया जवाब, बोले- 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता गोविंदा मध्य प्रदेश पहुंचे थे। गोविंदा से जब CAA के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा- 'मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा। अब तो मैं राजनीति छोड़ चुका हूं। अगर मैंने कुछ भी बोला तो ऐसा ही होगा कि 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं।'
गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। हाल ही में आयोजित हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में गोविंदा को एक्सिलेंस इन सिनेमा के अवॉर्ड से नवाजा गया था। गोविंदा आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
CAA पर सितारों की राय की बात करें तो पिछले दिनों रजनीकांत ने कहा कि 'नागरिकता संशोधन अधिनियम हमारे देश के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करता है, अगर यह मुसलमानों को प्रभावित करता है तो मैं उनके लिए खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा। बाहरी लोगों के बारे में पता लगाने के लिए एनपीआर जरूरी है। एनआरसी के बारे में स्पष्ट किया गया है कि यह अभी तक तैयार नहीं हुआ है।
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कहा कि 'नेताओं से मेरी प्रार्थना है कि वो देश में उठ रही आवाजों को सुनें। देश में रह रहीं महिलाएं चाहे वो शाहीन बाग में हों या लखनऊ में, हम रुकेंगे नहीं, जब तक हम जोर-शोर से नहीं सुने जाते। मैं लोगों को अधिक बोलने के लिए प्रेरित करूंगी। मैं CAA और NRC का समर्थन नहीं करती क्योंकि यह मेरे घर को विभाजित करता है।'
कभी चाय बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, इन 10 किरदारों से लोगों के दिलों में बनाई जगह