दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं बचा जहां मार्वल की फिल्मों के दीवाने ना हों। भारत में भी मार्वल के प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्मों का इंतज़ार दर्शक करते रहते हैं। मार्वल की नई फिल्म 'इटर्नल्स' पर रिलीज से पहले ही भारत में चर्चा होने लगी है। दरअसल, एवेंजर्स और आयरन मैन जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले मार्वल स्टूडियोज ने एक नई हॉलीवुड फिल्म इटर्नल की एक क्लिप हाल ही में रिलीज की जोकि भारतीय दर्शकों के बीच भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। वजह है हिंदी फिल्मों का एक अभिनेता जिसने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अब वह इस हॉलीवुड फिल्म की क्लिप में भी नजर आए हैं। इस अभिनेता का नाम हरीश पटेल अभिनेता को फिल्म क्लिप में कुमैल नानजियानी के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। इंटरनेट पर ये क्लिप लगातार चर्चा में बनी हुई है और वायरल भी हो रही है। हरीश पटेल अब मार्वल की फिल्म इटर्नल्स में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एंजेलिना जोली, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नान्जियानी, सलमा हायेक संग अन्य बड़े हॉलीवुड स्टार्स होंगे। मालूम हो कि यह हरीश पटेल की पहली हॉलीवुड फिल्म नहीं है। इससे पहले भी हरीश ने रन फैटबॉय रन, द बुद्धा ऑफ सुबरबिया, गैंगस्टा ग्रैनी संग अन्य अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है।
हरीश पटेल: 'गुंडा' के 'इबू हटेला' मार्वल की फिल्म में आएंगे नजर, सात साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर यूं बनाई पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
67 वर्षीय हरीश पटेल मंच और स्क्रीन दोनों से जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह 1983 से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बड़ी-छोटी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हरीश पटेल का जन्म पांच जुलाई 1953 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने सात साल की उम्र में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। हरीश रामायण में महिला और पुरुष दोनों के किरदारों को निभाया करते थे। उन्हें अपना पहला फिल्मी ब्रेक साल 1983 में मिला था।
तब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म मंडी में काम किया, जिसे श्याम बेनेगल ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने मिस्टर इंडिया, बिल्लू बादशाह, मैंने प्यार किया, शोला और शबनम, आंखें और मोहरा में जैसी बढ़िया फिल्मों में काम किया। साल 1994 से लेकर 2008 तक हरीश पटेल ने डायरेक्टर सत्यदेव दुबे के साथ काम किया।
1995 में उन्होंने इंडियन नेशनल थिएटर में कदम रखा और नील कमरा नाम के प्ले में नजर आए। थिएटर में हरिश पटेल ने क्लासिकल के साथ मॉडर्न भारतीय और वेस्टर्न लेखकों के लिखे प्ले में काम किया। इसमें पिंटर का The Caretaker, Sartre का No Exit, कामस का Cross Purpose, Ionesco का The Lesson और Mrozek का Vatzlav प्ले शामिल थे। साल 2007 में उन्होंने रफ्ता रफ्ता नाम के कॉमेडी प्ले में लीड रोल निभाया था।
वहीं, बॉलीवुड में भी हरीश पटेल ने कई बड़ी फिल्मों जैसे अंदाज अपना अपना, घातक, गुप्त, जब प्यार किसी से होता है, प्यार तो होना ही था, जुबैदा, विनाशक संग अन्य में काम किया। हालांकि उन्हें पहचान साल 1998 में आई फिल्म गुंडा से मिली थी। मिथुन चक्रवर्ती स्टारर इस फिल्म में हरीश पटेल ने इबू हटेला का किरदार निभाया था। उनके डायलॉग- 'मैं हूं इबू हटेला, मां मेरी शैतान की बेटी, बाप मेरा शैतान का चेला' आज भी दर्शकों को याद है।