{"_id":"60a3af758ebc3e73df7a3a18","slug":"mahira-khan-calls-ban-on-pakistani-artistes-sad-says-she-was-scared-to-sign-indian-platforms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को मिले थे कई भारतीय वेब सीरीज के ऑफर, इस डर के चलते कर दिया था मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को मिले थे कई भारतीय वेब सीरीज के ऑफर, इस डर के चलते कर दिया था मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 18 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में भी खूब लोकप्रिय हैं। माहिरा अपनी खूबसूरती और सधी हुई एक्टिंग के लिए जानी जाती है। माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पाकिस्तान की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं और शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माहिरा खान का जन्म 21 दिसंबर 1984 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। माहिरा फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। माहिरा ने हाल ही में जी5 की एक अपकमिंग वेबसीरीज साइन की है, जहां वे एक छोटी सी कहानी सुनाएंगी। बता दें कि बीते कुछ सालों से पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया है। ऐसे में माहिरा ने इस पर निराशा जाहिर की है। यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन से बात करते हुए माहिरा ने कहा कि उन्हें ऐसे वेब सीरीज के ऑफर हुए जो भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होते लेकिन उन्होंने डर की वजह से मना कर दिया था।
2 of 5
शाहरुख खान और माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में माहिरा खान ने बॉलीवुड में अपने काम के अनुभवों को भी साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, 'उन्हें कई बार भारतीय वेब सीरीज के लिए ऑफर आए, लेकिन डर की वजह से उन्होंने स्वीकार नहीं किए। उन्होंने ने कहा, 'मुझे कई सीरीज के ऑफर मिले। मुझे नहीं पता कि मेरे यह कहने पर कोई समझ पाएगा या नहीं, मैं डर गई थी। मैं सच में बस डरी हुई थी। यह लोगों के कहने के बारे में नहीं था, मैं करना चाहती थी। उसकी कहानी भी अद्भुत थी। मैं उसे खोना नहीं चाहती थी।'
3 of 5
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
माहिरा खान ने आगे कहा, 'लेकिन मैं डर गई थी और यह बताने में मुझे कोई शर्म नहीं है। अब मैं थोड़ा सोचती हूं कि नहीं, यार आप कुछ ऐसा नहीं होने दे सकते जो राजनीति और आपकी पसंद को प्रभावित करता हो। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं अब ऐसा करूंगी और मुझे उम्मीद है कि हम सहयोग करेंगे। भले ही वह डिजिटल या किसी भी तरह से हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माहिरा खान
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह मेरा पहली बार अनुभव था जोकि काफी दुखद है। जब मैं इसके बारे में सोचती हूं... मेरा मतलब है, हम सब आगे बढ़ चुके हैं। हम यही करते हैं, अगर हमारे पास यह नहीं है, तो हम कुछ और करते हैं। यही होता है। लेकिन मुझे लगता है कि पूरे उपमहाद्वीप के लिए एक साथ आने और सहयोग करने का एक बड़ा अवसर खो गया है। यह फिर से हो सकता है। कौन जाने?'
विज्ञापन
5 of 5
माहिरा खान
बता दें कि साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया है। माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। साल 2011 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म बोल में काम किया था। इसके बाद माहिरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया और वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।