फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया अंदाज: एक्ट्रेस रिताशा राठौर ने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें कीं साझा, बोलीं- मुझे लगा था कि मैं नहीं कर पाऊंगी

Tue, 18 May 2021 06:54 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 18 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rytasha Rathore's Inspiring Transformation Look Actress Shares Her Bold Pictures On Social Media
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

धारावाहिक 'बढ़ो बहू' की बढ़ो यानि एक्ट्रेस रिताशा राठौर आपको खूब याद होंगी, जिनका वजन 100 किलो था। रिताशा ने कई बार खुद भी बताया था कि इस धारावाहिक के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था और वो बढ़ते-बढ़ते 100 किलो तक चला गया था। लेकिन अगर आप अब एक्ट्रेस को देख लेंगे तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये वहीं बढ़ो बहू वाली एक्ट्रेस रिताशा हैं। रिताशा राठौर ने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है और उनके स्लिम ट्रीम फीगर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई तस्वीरें पोस्ट कीं हैं और उन सभी में उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही रिताशा ने न्यूड फोटोशूट भी कराया है और ये तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं। तो चलिए दिखाते हैं आपको एक्ट्रेस रिताशा राठौर का ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लैमरस लुक।

Rytasha Rathore's Inspiring Transformation Look Actress Shares Her Bold Pictures On Social Media
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं रिताशा राठौर असल जिंदगी में काफी बोल्ड और बेबाक हैं। लेकिन इस बार रिताशा अपने न्यूड और ट्रांसफॉर्मेशन लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए फैंस से ये भी कहा है कि आप जैसे हो वैसे ही सुंदर हो जरूरी नहीं कि बॉडी परफेक्ट हो।

Rytasha Rathore's Inspiring Transformation Look Actress Shares Her Bold Pictures On Social Media
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

रिताशा ने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं हैं और लिखा, 'मैं इस फोटोशूट से पहले बहुत डरी हुई थीं। मुझे लग रहा था कि मैं ऐसा कैसे कर पाउंगी। लेकिन फिर मुझे लगा मैं किसी की अटेंशन पाने के लिए ऐसा नहीं कर रही। इस फोटोशूट का मकसद लोगों को अपनी बॉडी के लिए अवेयर करना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rytasha Rathore's Inspiring Transformation Look Actress Shares Her Bold Pictures On Social Media
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यूजर्स को सचेत करते हुए कहा कि, 'अगर कोई मेरे इस फोटोशूट पर भद्दी कमेंट करेगा तो मैं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगी।'

विज्ञापन
Rytasha Rathore's Inspiring Transformation Look Actress Shares Her Bold Pictures On Social Media
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

रिताशा आगे लिखती हैं, 'इसमें शर्म की बात नहीं है यार। हां, हम ब्रा पहनते हैं! और हां हमारे स्तन हैं। इसी स्तन में स्तन ग्रंथियां होती हैं जो नवजात बच्चों को पोषण देती हैं। यह कोई शर्म की बात नहीं है, मुझे इसके बारे में फुसफुसा कर मत बताइए ताकी मैं शर्मिंदा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed