फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Family Man 2: फिर निकला ‘फैमिली मैन 2’ का मुहूर्त, 4 जून से श्रीकांत तिवारी फिर होंगे एक्शन में

Tue, 18 May 2021 06:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 18 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
The Family Man season 2 trailer release date: Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni and others gear up for a thrilling ride
फैमिली मैन टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘तांडव’ को लेकर मचे बवाल के बाद स्थगित की गई ओटीटी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। सीरीज का नया ट्रेलर बुधवार को जारी होगा। इस बार सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में हैं।

kal kuch aisa hone wala hai jiske baare mein hum soch bhi nahi sakte 🤯
Trailer out tomorrow! #TheFamilyManOnPrime@SrikantTFM @rajndk @BajpayeeManoj @Samanthaprabhu2 @Priyamani6 @sharibhashmi @sumank @Suparn @shreya_dhan13 @hinduja_sunny @DarshanKumaar @SharadK7 @ishahabali pic.twitter.com/UjarU0LwzM

— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 18, 2021

The Family Man season 2 trailer release date: Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni and others gear up for a thrilling ride
फैमिली मैन टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक अली अब्बास जफर की पहली डिजिटल पेशकश सैफ अली खान स्टारर सीरीज 'तांडव' के तुरंत बाद 'द फैमिली मेन 2' का प्रसारण तय हुआ था। इसी हिसाब से सीरीज के प्रचार प्रसार की तैयारिया भी शुरू हो चुकी थीं लेकिन ‘तांडव’ को लेकर मुंबई से उत्तर प्रदेश तक बवाल इतना बढ़ा कि ये सीरीज अपनी तय तिथि 12 फरवरी को रिलीज नहीं हो पाई। बताते हैं कि प्राइम वीडियो प्रबंधन ने इसके हर एपीसोड को अपनी लीगल टीम से जंचवाने का फैसला किया और उनकी सलाह पर वेब सीरीज में कई बदलाव किए गए हैं।

The Family Man season 2 trailer release date: Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni and others gear up for a thrilling ride
फैमिली मैन टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले कई महीनों से इस सीरीज पर दिन रात काम चलता रहा है। निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने इसके हर एसीपोड के हर सीन को फिर से जांचा पऱखा है और ओटीटी के कानूनी जानकारों ने भी इसके कानूनी पहलुओं को देखा है। ओटीटी प्रबंधन ने सीरीज की टीम को ये साफ कर दिया है कि इसकी सामग्री को लेकर इस बार किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक 'द फैमिली मैन 2' का प्रसारण प्राइम वीडियो पर 4 जून से शुरू होगा। इसका एक नया ट्रेलर बुधवार को ओटीटी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Family Man season 2 trailer release date: Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni and others gear up for a thrilling ride
फैमिली मैन टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज की कहानी एक जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है। सीरीज में ये किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज माधव, पवन चोपड़ा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरि आदि प्रमुख रहे हैं। सीरीज के निर्देशकों राज और डीके ने इसका संगीत पिछली बार हिंदी सिनेमा के चर्चित संगीतकारों सचिन और जिगर से तैयार कराया था।

विज्ञापन
The Family Man season 2 trailer release date: Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni and others gear up for a thrilling ride
फैमिली मैन टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जून 2018 में सीरीज बनने के पहले एलान के बाद से ‘द फैमिली मैन’ को लेकर भारतीय दर्शकों में काफी उत्सुकता रही है। भारतीय कहानियों को विदेश में ले जाने में भी प्राइम वीडियो को इस सीरीज से काफी सहायता मिली। ‘द फैमिली मैन’ के पहले सीजन में 10 एपिसोड थे और इनका प्रसारण 20 सितंबर 2019 से शुरू हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed