फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan-Saba Azad: सबा आजाद से शादी करने वाले हैं ऋतिक! क्या सच होने वाली है बेजन दारूवाला की भविष्यवाणी?

Tue, 19 Jul 2022 06:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Jul 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Actor Hrithik Roshan Wedding With Girlfriend Saba Azad Know Bejan Daruwalla Prediction about his second marriage
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक अभिनेत्री और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है। वहीं, अब दोनों की शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऋतिक की दूसरी शादी की भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी, जिसे अब फैंस पूरा होते हुए देखने के उम्मीद लगा रहे हैं।

Actor Hrithik Roshan Wedding With Girlfriend Saba Azad Know Bejan Daruwalla Prediction about his second marriage
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फेमस सेलिब्रिटी ज्योतिषी बेजन दारूवाला ने ऋतिक की दूसरी शादी की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह बात तब की थी जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक दूसरे से अलग हुए थे। अब ज्योतिषी बेजन दारूवाला इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी इस भविष्यवाणी के बारे में जानकर फैंस काफी खुश हैं और कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Actor Hrithik Roshan Wedding With Girlfriend Saba Azad Know Bejan Daruwalla Prediction about his second marriage
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

सबा और ऋतिक को अक्सर साथ देखा जाता है और दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी कमेंट करते रहते हैं। इतना ही नहीं सबा और सुजैन भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सबा और ऋतिक ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है और न ही दोनों की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा शादी को लेकर जल्दी नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Hrithik Roshan Wedding With Girlfriend Saba Azad Know Bejan Daruwalla Prediction about his second marriage
ऋतिक रोशन, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा'  रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ की रीमेक है, जो इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed