{"_id":"6034cefe4c36f647ec0781ce","slug":"actor-jaggesh-apologizes-for-allegedly-making-derogatory-remarks-against-kannada-star-darshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता जग्गेश ने कन्नड़ स्टार दर्शन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मांगी माफी, वायरल हुई थी ऑडियो क्लिप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता जग्गेश ने कन्नड़ स्टार दर्शन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मांगी माफी, वायरल हुई थी ऑडियो क्लिप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता जग्गेश और दर्शन
- फोटो : Twitter
Link Copied
अभिनेता जग्गेश (Jaggesh) ने अपने विवादित ऑडियो क्लिप के लिए माफी मांग ली है, जिसमें उन्होंने कन्नड़ स्टार दर्शन के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद दर्शन के फैंस गुस्से में थे और लगातार उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे थे।
Trending Videos
2 of 5
अभिनेता जग्गेश
- फोटो : Twitter
सोमवार को जग्गेश बन्नूर के एक गांव के पास कॉमेडी फिल्म ‘तोतापुरी’ की शूटिंग कर रहे थे, तब दर्शन के प्रशंसकों ने शूटिंग स्पॉट को घेर लिया और उनसे माफी की मांग करने लगे। जग्गेश ने भीड़ को समझाने की कोशिश की और कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस क्लिप में उनकी आवाज नहीं है और दर्शन के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अभिनेता जग्गेश
- फोटो : Twitter
जब जग्गेश के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया, तब उन्होंने सभी से माफी मांग ली। जिसके बाद शूटिंग सेट से प्रशंसकों की भीड़ हटी और मामला शांत हुआ। खैर, ये पहली बार नहीं है जब जग्गेश विवादों में घिरे हैं।
4 of 5
अभिनेता जग्गेश
- फोटो : Twitter
इससे पहले नवंबर में अपनी 40वीं शादी की सालगिरह के समारोह के दौरान अभिनेता जग्गेश ने मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि पैन इंडिया सिनेमा हमें नहीं खिलाएगा, इससे हमें काम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कन्नड़ स्टार दर्शन
- फोटो : Twitter
बता दें कि जग्गेश और दर्शन को एक साथ कन्नड़ फिल्म 'अग्रजा' में देखा गया था। मल्टी-स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीनंदन ने किया था। ये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली तेलुगू फिल्म ‘ब्रोकर’ पर आधारित थी। तो वहीं दर्शन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते दो दशकों से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उनके फैंस उन्हें 'चैलेंजिंग स्टार' के नाम से बुलाते हैं। उनकी फिल्म 'नाम्मा प्रीथिया रामु' को कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला था। अब उनकी अगली फिल्म 'रॉबर्ट' 11 मार्च को रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन थरुन सुधीर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X