{"_id":"5ca94cdbbdec22143a67f938","slug":"actor-jeetendra-birthday-complaint-against-urmila-matondkar-here-is-top-entertainmnet-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र के बर्थडे और उर्मिला मातोंडकर पर शिकायत दर्ज होने सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जितेंद्र के बर्थडे और उर्मिला मातोंडकर पर शिकायत दर्ज होने सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Apr 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jeetendra,Urmila Matondkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र का आज 77वां जन्मदिन है। जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जितेंद्र का असली नाम 'रवि कपूर' है। वह फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से हैं और इस दौरान लीड हीरो के तौर पर उन्होंने करीब 200 फिल्में कीं जिनमें कई हिट रहीं तो कई ब्लॉकबस्टर। हालांकि उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं और बुरी तरह पिट गईं। और तो और इन फिल्मों के नाम भी बड़े अजीब थे। 1967 में एक फिल्म आई 'गुनाहों का देवता'। इस फिल्म में जितेंद्र के साथ जयश्री लीड रोल में थीं और ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसी साल आई उनकी दूसरी फिल्म 'बूंद जो बन गए मोती' भी कुछ खास नहीं चली। आमतौर पर शांताराम की ज्यादातर फिल्में सफल रहीं लेकिन उनकी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि इसमें जितेंद्र और मुमताज की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया।
2 of 5
Ram Gopal Varma
- फोटो : social media
7 अप्रैल 1962 को जन्मे और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही फिल्म से धमाका किया। आपराधिक विषयों वाली फिल्मों के गुरु समझे जाने वाले और अपने दोस्तों के बीच रामू के नाम से मशहूर राम गोपाल वर्मा ने करियर के शुरूआती दिन नाइजीरिया में बिताए। वापस हैदराबाद लौटकर वीडियो कैसेट किराए पर देने की दुकान खोली और फिर फिल्म निर्देशक बने। अपने करियर के शुरूआती दिनों में अब के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप उनके असिस्टेंट हुआ करते थे।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के बनने पर जहां भाजपा खुश है तो वहीं अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसकी आलोचना की है। हाल में जब विवेक से राजनीति में आने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
preity zinta
प्रीति जिंटा को लेकर बीते दिनों एक खबर आई थी कि उन्हें गो एयर ने फ्लाइट में बैठने से रोक दिया। अब इस मामले पर पहली बार गो एयर की तरफ से बयान आया है। इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए अब गो एयर ने बयान जारी किया है और झूठी खबर चलाने वालों से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : instagram
उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी । कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है । इस सीट पर कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके । उर्मिला इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। लेकिन इस बीच उन पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।