सब्सक्राइब करें

गैंगरेप के आरोप में क्या करण वाही हुए गिरफ्तार? एक्टर ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
actor karan wahi clarifies on the reports claiming that karan wahi got arrested for molesting a girl
Karan Wahi - फोटो : social media

एक्टर करण वाही को लेकर मीडिया में खबर आई कि एक मॉडल से गैंगरेप के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात से करण काफी परेशान हो गए और उन्होंने खुद इस बात की सच्चाई बताई। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए करण ने अपना पक्ष रखा।

Trending Videos
actor karan wahi clarifies on the reports claiming that karan wahi got arrested for molesting a girl
Insta Story - फोटो : social media

एक इंस्टाग्राम स्टोरी में करण वाही ने साफ किया कि ये वो करण वाही नहीं है, जिनपर रेप का आरोप लगा है। करण ने लिखा, 'मैं कुछ मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वह थोड़ा जिम्मेदार बनें। अपनी खबरों में मेरी फोटो लगाने से पहले वह जांच लें कि किस करण वाही के बारे में बात की जा रही है। आपकी लापरवाही किसी को मुसीबत में डाल सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
actor karan wahi clarifies on the reports claiming that karan wahi got arrested for molesting a girl
marital rape - फोटो : pexels.com

गैंगरेप के आरोप में जिस करण वाही को गिरफ्तार किया है वह एक म्यूजिक कंपोजर है। करण के अलावा इस केस में एक प्रोड्यूसर की भी गिरफ्तारी हुई है। दोनों को एक 22 साल की लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। करण वाही के बारे में बताया जा रहा है कि वो बी और सी ग्रेड की फिल्में बनाता है।

actor karan wahi clarifies on the reports claiming that karan wahi got arrested for molesting a girl
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने दोस्तों के जरिए करण वाही और मुंद्रा नागर के संपर्क में आई। करण वाही को एक नए चेहरे की तलाश थी। इसी सिलसिले में करण ने लड़की को मुंबई के चारकोप इलाके में अपने घर बुलाया, जहां उसने अपने साथी नागर के साथ मिलकर उसका रेप किया। 

विज्ञापन
actor karan wahi clarifies on the reports claiming that karan wahi got arrested for molesting a girl
rape

पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई तो वो आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed