सिनेमा जगत में ढेरों ऐसे कलाकार हैं जिनकी दोस्ती, संघर्ष के दौर से ही कायम है। इंडस्ट्री में आने के बाद भी उनके रिश्तों में कुछ खास फर्क नहीं आया है। ऐसी ही कुछ केमिस्ट्री फिल्मकार अनुभव सिन्हा और अभिनेता मनोज बाजपेयी की भी है। हाल में मनोज बाजपेयी ने अपने और अनुभव सिन्हा से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया। मनोज ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को दिल्ली से जानते हैं और अनुभव के कहने पर ही वह मुंबई आए थे।
मनोज बाजपेयी ने खोली अनुभव सिन्हा की 'पोल', बोले- 'वह महंगी शराब खुद पीता है और दोस्तों को..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में मनोज ने खुलासा किया है कि इंजीनियरिंग स्ट्रीम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद अनुभव उनसे दिल्ली में मिले और एक नाटक में उनके सहायक बन गए। कुछ साल बाद अनुभव ने उन्हें मुंबई आने के लिए कहा लेकिन यात्रा में बहुत अधिक पैसा लगने के कारण वह कतरा रहे थे। अनुभव ने प्लेन की टिकट भेज दी। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह दूसरी बार था जब उन्होंने हवाई यात्रा की थी। उन्होंने आगे बताया, 'मैं अनुभव सिन्हा के घर पहुंचा, वह मुझे एक अच्छे पार्लर में ले गया, मेरे सिर पर मालिश करवाई, बाल कटवाए और मुझे एक साफ-सुथरा मनोज बाजपेयी बना दिया। फिर वह मुझे बांद्रा में निर्देशक पंकज पाराशर के घर ले गया। उन्होंने मुझे देखा और 'ठीक है ठीक है' कह दिया।'
मनोज कहते हैं कि पंकज पाराशर की भाव भंगिमा से वह काफी उत्साहित थे क्योंकि पहले से ही एक प्रोजेक्ट के होने के साथ ही उन्हें एक टीवी श्रृंखला में भी काम करने का मौका मिल रहा था। लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद उनका रोल संजय मिश्रा को मिल गया। दरअसल पाराशर को यह लगता था कि वह इस किरदार के लिए फिट नहीं हैं। किस्मत ऐसी चल रही थी कि उनके हाथ से दूसरा प्रोजेक्ट भी निकल गया।
इसी इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने एक और रोचक बात साझा करते हुए कहा कि अनुभव सिन्हा शराब पर भी खूब बातें किया करते थे। वह अक्सर पूछते थे, तुम्हें पता है कि इस ड्रिंक का दाम क्या है?...तुम्हें पता है कि स्कॉच और व्हिस्की में क्या अंतर है? मनोज ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मैं उससे नफरत करता था, लेकिन वह ऐसा ही है। वह महंगी शराब खुद के लिए रखता था और दूसरों को सस्ती शराब पीने के लिए देता था।'
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी ने बीते दिनों वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म की है। हाल में इसकी रैप अप पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वहीं अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
कोरोनावायरस की वजह से रद्द हो सकता है कान्स फिल्म फेस्टिवल, 12 मई से होना था आयोजन