फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने कटरीना को किया अनफॉलो?

Thu, 12 Mar 2020 02:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
sooryavanshi controversy is rohit shetty unfollow katrina kaif
Rohit Shetty and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है । फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है । पिछले दिनों रोहित शेट्टी एक इंटरव्यू में पहुंचे थे । यहां उन्होंने कटरीना कैफ को लेकर ऐसी बात बोल दी जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । 

 

sooryavanshi controversy is rohit shetty unfollow katrina kaif
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने कटरीना पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उस सीन में तुम्हें कोई नहीं देखेगा जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार हों । इसके बाद से रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया यूजर ने बहुत ट्रोल किया था । हालांकि रोहित का बचाव करने के लिए कटरीना ने भी बयान जारी किया था ।

sooryavanshi controversy is rohit shetty unfollow katrina kaif
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media

कटरीना ने कहा था कि रोहित सर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया । अब खबर है कि इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद रोहित ने कटरीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है । वहीं कटरीना अभी भी रोहित को फॉलो कर रही हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित इस कॉन्ट्रोवर्सी से पहले तक कटरीना को फॉलो कर रहे थे लेकिन अब अनफॉलो कर दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
sooryavanshi controversy is rohit shetty unfollow katrina kaif
katrina kaif - फोटो : instagram
आखिर ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका पता नहीं लग पाया है । बता दें कि कटरीना ने अपने बयान में कहा था, 'प्रिय मित्रों और शुभचिंतकों... मैं आमतौर पर मीडिया रिपोर्ट्स या लेखों पर टिप्पणी नहीं करती हूं, लेकिन इस मामले में मुझे लगता है कि रोहित सर द्वारा की गई टिप्पणी को गलत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। उनके संदर्भ को पूरी तरह से गलत समझा गया है ।'

 

विज्ञापन
sooryavanshi controversy is rohit shetty unfollow katrina kaif
katrina kaif - फोटो : instagram

'मैं उस टिप्पणी का उल्लेख कर रही हूं जिसके बारे में रिपोर्ट किया गया है कि रोहित शेट्टी ने कहा कि कोई भी मुझे नहीं देखेगा, क्योंकि सीन में तीन लड़के हैं और विस्फोट हो रहा है। यह वह नहीं है जो कहा गया था। मैंने उन्हें बताया था कि मैंने शॉट में ब्लिंक किया है और रोहित सर ने इसपर कहा कि फ्रेम में चार लोग एक साथ हैं और एक विस्फोट हो रहा है, कोई भी आपके ब्लिंक करने को नोटिस नहीं करेगा।'

वरुण की फिल्म को रोककर आगे बढ़े शशांक खैतान, कार्तिक आर्यन को चुना नया हीरो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed