फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: वायरस की चपेट में आए अभिनेता मोहन जोशी, गोवा में कर रहे थे शूटिंग

Mon, 10 May 2021 03:24 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 10 May 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Actor Mohan Joshi tested positive for COVID-19 after taking second dose of corona vaccine
मोहन जोशी - फोटो : Insatagram

दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि अभिनेता ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी और इसके बाद भी वो इसकी चपेट में आ गए। अभिनेता के संक्रमित होने की खबर मिलते ही उनके फैंस उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

Actor Mohan Joshi tested positive for COVID-19 after taking second dose of corona vaccine
मोहन जोशी - फोटो : Social media

कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया गया है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं। इसके बाद भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए।

Actor Mohan Joshi tested positive for COVID-19 after taking second dose of corona vaccine
मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि अभिनेता फिलहाल मराठी सीरियल 'अगाबाई सनबाई' में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों से इसकी शूटिंग गोवा में चल रही थी। मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद आधे से अधिक सीरियल और फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी। लेकिन वहां भी कोरोना केस बढ़ने के कारण एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने शूटिंग को रद्द कर दिया है। इसके बाद पूरी टीम मुंबई लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Mohan Joshi tested positive for COVID-19 after taking second dose of corona vaccine
मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मोहन जोशी के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका नाता मध्यप्रदेश है। अभिनेता का जन्म 12 जुलाई 1953 को बंगलौर कर्नाटक में हुआ था। मोहन जोशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर से सम्पन्न की। वे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Actor Mohan Joshi tested positive for COVID-19 after taking second dose of corona vaccine
मोहन जोशी - फोटो : Insatagram

मनोरंजन जगत की बात करें तो यहां कई लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं और शोज की शूटिंग्स रोकनी पड़ी हैं। कई सितारों ने कोरोना को मात दी है, तो कुछ इससे जंग हार गए हैं। आज ही खबर सामने आई कि दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अभिनेता ने रविवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed